Ram Ji Ke Mantra (भगवान राम के मंत्र): भगवान श्री राम सनातन धर्म के लोगों द्वारा पूजे जाने वाले सबसे प्रमुख देवताओं में से एक हैं। इन्हें हिंदू धर्म के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवान राम की पूजा करता है उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं रहता (pran pratishtha mantra)। 'राम' शब्द के जाप मात्र से ही हर दुख की समाप्ति हो जाती है। यहां आप जानेंगे भगवान राम के चमत्कारी मंत्रों के बारे में जिनके जाप से हर दुख से आपको मुक्ति मिल जाएगी।
शक्तिशाली राम मंत्र (Most Powerful Ram Mantra)
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नमः ||
अर्थ- इस मंत्र में भगवान श्री राम के कई नामों के बारे में बताया गया है। यह राम जी की स्तुति है। यह मंत्र राम जी को माता सीता का पति और सबसे सम्मानित व्यक्ति कहता है। जो दुख को समाप्त कर सकता है और खुशी को बढ़ावा दे सकता है।
सफलता प्राप्त करने का राम मंत्र
ॐ क्लीं नमो भगवते रामचन्द्राय सकलजन वश्यकराय स्वाह: ||
अर्थ- इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सफलता और खुशी की प्राप्ति होती है। यह मंत्र भगवान राम की एक करिश्माई देवता के रूप में प्रशंसा करता है, जो ब्रह्मांड में शांति और सद्भाव को बढ़ावा दे सकता है।
श्री राम गायत्री मंत्र (Ram Gayatri Mantra)
ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥
अर्थ- राम गायत्री मंत्र सुरक्षा प्रदान करता है। यह मंत्र भगवान राम को दशरथ के पुत्र और माता सीता के पति के रूप में संबोधित करता है।
रामाय मंत्र (Ramay Mantra)
रामाय नमः ||
अर्थ- यह मंत्र मन और वचन को पवित्र करता है। इस मंत्र का मूल कार्य मन से अशुद्ध विचारों को दूर करना है।
रामचन्द्राय मंत्र (Ram Chandray Mantra)
श्री रामचन्द्राय नमः ||
अर्थ- यह मंत्र जातक को ध्यान अवस्था में बैठने के लिए तैयार करता है। इस मंत्र के ध्वनि स्पंदनों की मदद से मन के विभिन्न रूप खुद को पुनर्व्यवस्थित करते हैं।
राम मंत्र का जाप कैसे करें (How to chant Ram Mantra)
भगवान राम के मंत्रों का जाप पूरी भक्ति और समर्पण के साथ जाप करना चाहिए। किसी भी मंत्र का जाप स्वच्छ शरीर से करना चाहिए। मंत्र जाप से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लेने चाहिए। जाप करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की होना चाहिए। राम मंत्रों का जाप तीन बार 9, 27, 54, 108 या 1008 बार करना चाहिए। साथ ही मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष माला का उपयोग करें।
