Ram Ji Puja Vidhi (श्रीराम पूजा विधि): सनातन धर्म में भगवान राम की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि घर में राम दरबार या भगवान राम की पूजा करने से परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। जिस घर में राम नाम का जाप होता है वहां कभी कोई संकट नहीं आता। इतना ही नहीं हर रोज राम जी की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां देखें राम जी की पूजा की सरल विधि
रामलला की पूजा विधि (Ram Lalla Pujan Vidhi)
- सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
- इसके बाद पूजा-व्रत आदि का संकल्प लें। फिर घर की अच्छे से साफ-सफाई करें।
- फिर जिस स्थान पर भगवान राम की तस्वीर या राम दरबार रख रहे हैं उस जगह को गोमूत्र या गंगाजल से पवित्र करें।
- फिर उस स्थान पर एक लकड़ी का पाटा रखें और उस पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान राम की मूर्ति स्थापित करें।
- राम दरबार या भगवान राम की प्रतिमा के साथ कलश भी स्थापित करें।
- सबसे पहले भगवान राम का कुमकुम से तिलक करें। फिर कलश को भी तिलक लगाएं।
- फिर राम जी की प्रतिमा के समक्ष गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और भगवान को फूलों का हार पहनाएं।
- इसके बाद अबीर, गुलाल, रोली आदि चीजें राम जी को अर्पित करें।
- अब रामलला को पीले वस्त्र और जनेऊ अर्पित करें।
- भगवान को पान चढ़ाएं। साथ ही पूजा के दौरान मन ही मन भगवान राम के नाम का जाप करते रहे।
- अंत में राम लला को केसरिया खीर का भोग लगाएं।
- इस तरह पूजा करने के बाद राम लला की आरती करें।
