Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Time (अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण टाइम 2025): एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर में इतिहास रचने वाला है। 25 नवंबर 2025 यानी मंगलवार के दिन राम मंदिर में धर्म ध्वजारोहण होने वाला है। इसका मतलब है कि इस दिन राम मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग का ध्वज फहराया जाएगा। ये ध्वज राम मंदिर की पूर्णता का प्रतीक होगा। यहां से आप जान सकते हैं कि राम मंदिर में ध्वजारोहण कितने बजे होने वाला है। साथ ही 25 नवंबर के दिन ही ध्वजारोहण क्यों होगा, इसकी जानकारी भी दी गई है। जानें इसके लिए विवाह पंचमी का दिन ही क्यों चुना गया है।
कितने बजे अयोध्या राम मंदिर में होगा ध्वजारोहण?
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा। अभिजीत मुहूर्त को सभी शुभ मुहूर्तों में सर्वोत्तम माना जाता है और 25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक होगा। यानी ध्वजारोहण के लिए पूरे 43 मिनट का समय मिल रहा है।
25 तारीख को ही क्यों होगा ध्वजारोहण?
अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण के लिए 25 नवंबर का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि इस दिन विवाह पंचमी है और ऐसी मान्यता है कि त्रेतायुग में विवाह पंचमी के दिन ही यानी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर ही भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था।
राम मंदिर में ध्वजारोहण के दौरान क्या करें?
इस दिन आप सुबह जल्दी उठें और स्नान करें और घर के मंदिर में राम लला की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। फिर हाथों में जल लेकर भगवान से सुख शांति के लिए संकल्प लें। भगवान को चंदन, रोली, पीले या लाल फूल, तुलसी दल और मिठाई अर्पित करें और श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र कम से कम 108 बार जाप करें। घर के बाहर और मंदिर में शाम के समय घी के दीपक जलाएं। अपने घर के मंदिर के ऊपर एक केसरिया ध्वज फहराएं और उसकी पूजा भी करें।
