अध्यात्म

Ram Mandir Photos: घर बैठे करें रामलला के दर्शन, देखें आकर्षक तस्वीरें

Ram Lalla Latest Photo (अयोध्या राम लला की फोटो Latest): रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की अद्भुत तस्वीरें सामने आ गई है। तस्वीर में रामलला के सिर पर स्वर्णमुकुट है और गले में मोतियों का हार है। हाथ में स्वर्ण धनुष-बाण हैं और भगवान पीली रंग की धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। आप भी देखें अयोध्या राम मंदिर में स्थापित भगवान राम के बाल स्वरूप की फोटो।

Image

Ram Lalla Latest Photo

Ram Lalla Latest Photo (अयोध्या राम मंदिर फोटो 2024): अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। राम जी की मूर्ति को देख राम भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं है। ये मूर्ति इतनी खूबसूरती के साथ बनाई गई है कि मन कर रहा है कि इसे ऐसे ही निहारते रहें। श्याम रंग के रामलला ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस प्रतिमा में भगवान राम का बाल रूप दिखाया गया है। इस पर भगवान विष्णु के दस अवतारों को दर्शाया गया है। जिसमें मत्स्य, कुर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार शामिल हैं। देखें रामलला की मूर्ति की नई तस्वीरें।

श्री रामलला की जो मूर्ति बनी है, वह भगवान राम के पांच वर्ष का स्वरूप है। मूर्ति 51 इंच की है और रामलला की मूर्ति का निर्माण काले पत्थर से किया गया है। रामलला की मूर्ति पर भगवान विष्णु के कई अवतारों को दर्शाया गया है। यह मूर्ति कई वर्षों तक ऐसी ही बनी रहेगी। इसका रंग भी हल्का नहीं पड़ेगा। रामलला की इस मूर्ति को अरुण योगिराज ने बनाया है।

lord rama photo

lord rama photo

रामलला की मूर्ति काली क्यों? Why Ram Lalla Murti Colour Is Black

रामलला की मूर्ति का निर्माण शिला पत्थर से हुआ है जिसका रंग काला होता है। जिस पत्थर से रामलला की मूर्ति का निर्माण किया गया है उसमें गई गुण हैं। जैसे जब रामलला का दूध से अभिषेक किया जाएगा तो दूध के गुण में पत्थर की वजह से कोई बदलाव नहीं होगा। किसी भी तरह के पदार्थ से रामलला की मूर्ति ख़राब नहीं होगी।

ram ji latest photo ayodhya

ram ji latest photo ayodhya

मूर्ति को एक ही पत्थर पर बनाया गया

मूर्ति को एक ही पत्थर पर बनाया गया है। इसमें कोई अन्य पत्थर को नहीं जोड़ा गया है। मूर्ति में रामलला के बाएं हाथ को धनुष-बाण पकड़ने की मुद्रा में दिखाया गया है। मूर्ति का वजन करीब 150 किलोग्राम है। मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट है।

ram ji new murti

ram ji new murti

Ram Ji New Photo Latest

Pran Pratishtha

Pran Pratishtha

Ayodhya ram mandir photo latest

Pran Pratishtha

Pran Pratishtha

जय श्री राम की फोटो

Ram ji

Ram ji

वाल्‍मीकि रामायण में वर्णन

वाल्‍मीकि रामायण में भी भगवान राम के स्वरूप को श्याम वर्ण में ही वर्णित किया गया है। यही वजह है कि रामलला की मूर्ति का रंग श्यामल रखा गया है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article