अध्यात्म

Raksha Bandhan 2023 Date And Time: 30 अगस्त की रात में ही मनाया जाएगा राखी का त्योहार, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan Shubh Muhurat: देश में हर साल रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए इस पर्व का इंतजार साल भर करती हैं। हालांकि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 या 31 अगस्त को दो दिन मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों के मन में दुविधा बनी हुई है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने शुभ मुहुर्त की घोषणा की है। आइए जानते हैं क्या है राखी बांधने का शुभ समय।

Image

Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan Shubh Muhurat: इस साल रक्षाबंधन की डेट को लेकर लोगों के मन में काफी दुविधा चल रही है। रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर 30 या 31 अगस्त को राखी बांधने के बारे में सोच रही हैं। ज्योतिष आचार्यों का तर्क है कि इस साल सावन पूर्णिमा 30 अगस्त की रात से शुरू हो रहा है और 31 अगस्त की सुबह समाप्त हो रहा है।

इस बार भद्रा के कारण रक्षाबंधन पर्व 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। भद्रा के कारण लोगों के मन में कई दुविधाएं बनी हुई हैं। राखी का तारीख को लेकर रामजन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने समय क्लिर कर दिया है। आचार्य सत्येंद्र दास ने 30 और 31 अगस्त दोनों ही तारीख के बारे में कहा कि इस दिन दिन के समय कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। आइए जानते हैं शुभ समय।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राखी बांधने का शुभ समय 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा। इस समय में रक्षाबंधन मनाना शुभ माना जाएगा। 30 अगस्त के दिन में राखी बांधने का कोई भी शुभ समय नहीं है।

राखी का महत्व

हिंदू धर्म में राखी का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले राखी माता लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी थी। राखी के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। भाई भी इस दिन अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article