Raksha Bandhan 2023: ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 30 अगस्त 2023 बुधवार की सुबह रक्षाबंधन मनाया गया। सुबह 3बजे मंदिर के कपाट खुले इसके बाद भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल को इस बार सबसे विशाल राखी बांधी गई । भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी अर्पित किया गया। इस दिन पूरे दिन इस महाप्रसाद का भोग भक्तों में बांटा जाता है।
पुजारी कहते हैं कि श्रावणी पूर्णिमा के दिन महाकाल ज्योतिर्लिंग की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र श्रावण मास का समापन होता है और भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग लगाया जाता है। इस बार भी श्रावणी पूर्णिमा के दिन महाकाल को भस्म आरती के बाद सबसे विशाल राखी बांधी गई।
हर साल लगता है महाभोग
श्रावणी पूर्णिमा पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाने की परंपरा है। साथ ही इस बार पुजारी परिवार ने आस्थावानों के सहयोग से भगवान को विशाल भोग लगाया जाता है। पुजारी के परिवार वाले ही भगवान महाकाल को राखी बांधते हैं। ये महाभोग पूरे दिन आरती के बाद साधकों में बांटा जाता है।
इस दिन खोलते हैं श्रावण का व्रत
पंडितों का कहना है कि सावन के महीने में व्रत रखने वाले श्रद्धालु रक्षाबंधन में महाकाल का प्रसाद ग्रहण कर के व्रत खोलते हैं। इस कारण पूरे दिन भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन महाकाल को भस्म आरती के बाद सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इस बार का महाभोग पं प्रदीप गुरु के परिवार की ओर से भक्तों के सहयोग से लगाया गया। महापर्व पर मंदिर में विशेष पुष्प सज्जा भी की गई है।
