अध्यात्म

Rahu Nakshatra Gochar 2024: जुलाई के महीने में राहु रहेंगे इन राशि वालों पर मेहरबान, करियर में दिलाएंगे सफलता

Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह माना जाता है। जुलाई के महीने में राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं राहु के चाल बदलने से किन राशि वालों को फायदा होगा।

Image

Rahu Nakshatra Gochar 2024

Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। ये सबसे शक्तिशाली ग्रह में से एक माने जाते हैं। कुंडली में अगर राहु की स्थिति अच्छी होती है तो वो रंक वो भी राजा बना देती है। अगर राहु के दृष्टि कुंडली में कमजोर हो जाए तो राजा को भी रंक बना देती हैं। राहु अपनी स्थिति डेढ़ साल में एक बार गोचर करते हैं। साल 2023 में राहु ने मीन राशि में प्रवेश किया था। 2025 तक राहु मीन राशि में रहेंगे। लेकिन राहु 8 जुलाई को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है।

इन राशि के जातक मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक को इस नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिल सकता है। इस समय में धन का लाभ हो सकता है। इसके साथ ही अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। इस समय में बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में भी आपको लाभ मिल सकता है। करियर में भी सफलता हाथ लगेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातक के स्वामी ग्रह शुक्र है। राहु के नक्षत्र बदलने से तुला राशि के जातक को कारोबार में लाभ मिल सकता है। इसके साथ आपके इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। इस समय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को राहु के नक्षत्र बदलने से बहुत ही शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में आपको मुनाफा होगा। आर्थित स्थिति अच्छी होगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रूका हुआ है तो वो भी पूरा हो सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article