अध्यात्म

Vat Purnima 2024: वट पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं ये खास संयोग, पूजा करने से मिलेगा दौगुना फल

Vat Purnima 2024: वट पूर्णिमा का व्रत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस कारण इसे वट पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल वट पूर्णिमा के दिन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वट पूर्णिमा के दिन कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।

Image

Vat Purnima 2024

Vat Purnima 2024: हर साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। वट पूर्णिमा का व्रत महाराष्ट्र और गुजरात में खासतौर पर किया जाता है। वट पूर्णिमा के दिन बरगद पेड़ की पूजा की जाती है। इस साल वट पूर्णिमा का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। वट पूर्णिमा के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य के लिए बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस साल वट पूर्णिमा के दिन कौन से खास संयोग बन रहे हैं।

Vat Purnima 2024 Shubh Sanyog (वट पूर्णिमा शुभ संयोग 2024)

इस साल वट पूर्णिमा के दिन त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शुभ योग 20 जून को रात 8 बजकर 31 मिनट से लेकर 21 जून को शाम 6 बजकर 42 मिनट पर होगा। इस शुभ संयोग में पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

Vat Purnima 2024 Shubh Muhurat (वट पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 21 जून को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 22 जून को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा। इस दिन स्नान का समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर होगा और पूजा का मुहूर्त 7 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

Vat Purnima 2024 Importance (वट पूर्णिमा महत्व)

वट पूर्णिमा के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को वट सावित्री के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article