अध्यात्म

Rahu Kaal Today: आज का राहुकाल समय नोएडा, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ समेत अन्य शहरों में क्या रहेगा, जानिए

Rahu Kaal Today, 23 July 2023: हर दिन में एक निश्चित अवधि राहुकाल की होती है। ये अशुभ समय माना जाता है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

Image

Aaj Ka Rahu Kaal Time Noida, Delhi, Pune, Chandigarh

Rahu Kaal Today, 23 July 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह होता है। इसलिए राहु के प्रभाव के समय आने वाले समय में कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है। राहुकाल के समय पूजन, हवन और यज्ञ आदि नहीं किये जाते हैं और न ही किसी भी तरह के शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है। दरअसल इस दौरान किए गए कार्य मनोवान्छित परिणाम नहीं देते हैं। ऐसे में किसी भी शुभ काम में राहु काल का विचार करना अत्यन्त आवश्यक है। जानिए आज राहुकाल का समय क्या रहेगा।

Today Rahu Kaal Time

दिल्ली05:35 पी एम से 07:18 पी एम
नोएडा05:35 पी एम से 07:17 पी एम
पुणे05:35 पी एम से 07:13 पी एम
फरीदाबाद05:34 पी एम से 07:17 पी एम
इंदौर05:32 पी एम से 07:12 पी एम
गुवाहाटी04:34 पी एम से 06:15 पी एम
भोपाल05:27 पी एम से 07:07 पी एम
हैदराबाद05:15 पी एम से 06:53 पी एम
मेरठ05:34 पी एम से 07:16 पी एम
चंडीगढ़05:40 पी एम से 07:24 पी एम
सूरत05:42 पी एम से 07:22 पी एम
लखनऊ05:18 पी एम से 06:59 पी एम
मुम्बई05:40 पी एम से 07:18 पी एम
कानपुर05:20 पी एम से 07:01 पी एम

राहुकाल में क्या नहीं करना चाहिए

राहुकाल में कोई नया प्रोजेक्ट या फिर कारोबार शुरू नहीं करना चाहिए। कोई जरूरी यात्रा भी इस समय में नहीं करनी चाहिए। विवाह, सगाई, गृह मुंडन, प्रवेश, उपनयन संस्कार और अन्य मांगलिक भी राहुकाल में नहीं किए जाते हैं। इस समय में यज्ञ न करें। इस दौरान वाहन, ज्वैलरी, प्रॉपर्टी या अन्य चीजों के लेनदेन की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article