अध्यात्म

Rahu Gochar 2024: साल 2025 तक इन राशियों पर बरसेगी राहु की कृपा, हर काम में दिलाएंगे सफलता

Rahu Gochar 2024: इस समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। 2025 के 18 मई को तक राहु इसी राशि में विराजमान रहेंगे। राहु एक राशि नें करीब 18 महीने तक उपस्थित रहते हैं। आइए जानें राहु 2025 तक किन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे।

Image

Rahu Gochar 2024

Rahu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु दोनों ही एक छाया ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों का नवग्रहों में बहुत खास माना जाता है। इस समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। ये 18 मई 2025 के शाम 4 बजकर 30 मिनट तक इसी राशि में रहने वाले हैं। राहु के मीन राशि में रहने का असर सारी राशियों पर रहने वाला है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में राहु की स्थिति खराब होती है। उन लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राहु की अच्छी स्थिति से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि 2025 तक राहु किन राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।

Rahu Gochar 2024 (राहु गोचर से इन राशिवालों को मिलेगा लाभ)

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातक के लिए राहु शुभ परिणाम लेकर आएंगे। इस समय में मिथुन राशि के जातक को धन का लाभ मिल सकता है और कारोबार में भी लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए 2025 में प्रमोशन मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए 2025 बहुत शानदार रहेगा।

कर्क राशि

राहु का मीन राशि में गोचर कर्क राशि के जातक के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस राशि में राहु नवम भाग में होंगे। जिसकी वजह से कर्क राशि के छात्रों को मेहनत का फल मिल सकता है। इस समय में आपको आपकी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही परिवार में मांगलिक काम हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातक को राहु शुभ फल देंगे। आपके सारे बिगड़े काम बन सकते हैं। आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इसी के साथ यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहें है तो आप सफलता पा सकते हैं। कारोबार में भी लाभ मिलेगा।

मीन राशि

राहु का गोचर आपकी कुंडली के लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में राहु का मीन राशि में रहने से मीन राशि के जातक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस समय में भाग्य आपका पूरा साथ मिलेगा। आप का आत्म विश्वास भरपूर रहेगा। इस समय में आपको अचानक से धन का लाभ हो सकता है। बिजनेस में मुनाफे बहुत होंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article