अध्यात्म

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, विवाह के बनेंगे शुभ योग

Radha Ashtami 2023 Upay: राधा अष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद आती है। यानि भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन को राधा रानी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। कब है राधा अष्टमी। राधा अष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए। यहां जानें सारी डिटेल।

Image

Radha Ashtmi upay

Radha Ashtami 2023 Kab Hai: राधा अष्टमी का त्योहार राधा रानी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ये त्योहार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि बिना राधा रानी की पूजा के कृष्ण की पूजा का कोई फल साधक को प्राप्त नहीं होता है। इस साल ये त्योहार 23 सितंबर 2023 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन विधिवत राधा रानी की पूजा करने से साधक की सारी इच्छा पूरी होती है। राधा की जन्मभूमि बरसाने में ये पर्व बहुत ही अधिक धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि राधा अष्टमी का व्रत करने से साधक पर माता लक्ष्मी की कृपा बनती है और उसका घर धन संपदा से भरता है। यदि आपके विवाह में देरी हो रही हो तो आप राधा अष्टमी के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। शास्त्रों में निहित उपायों को करने से विवाह के शुभ योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं राधा अष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

राधा अष्टमी पर करें ये उपाय ( Radha Ashtami 2023 Upay)

  • राधा रानी और श्रीकृष्ण के युगल स्वरूप की पूजा करें। युग्म रूप श्री राधा कृष्ण का संयुक्त रूप है।
  • व्यवसाय की वृद्धि में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए इस दिन राधा रानी की पूजा करने के बाद एक चांदी का सिक्का लें और पूजा पूरी करने के बाद 108 बार ॐ राधा कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।
  • शास्त्रों के अनुसार इस दिन राधा रानी की पूजा करते समय आठ मुख वाले दीपक का प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन इत्र डालकर अष्टधातु का दीपक जलाने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और सौभाग्य व समृद्धि आती है।
  • राधा अष्टमी के दिन पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मूर्ति के सामने कपूर रखें और पूजा के बाद इस कपूर को मिट्टी के दीपक में रखकर अपने शयनकक्ष में जलाएं और धूप जलाएं। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसके फलस्वरूप स्त्री-पुरुष के बीच प्रेम बढ़ता है और उनके बीच अखंड सुख बना रहता है।
  • राधा अष्टमी के दिन श्री राधा रानी को गुलाब के फूल चढ़ाएं और राधाकृपाकटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।
  • मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए आपको इस दिन भगवान श्री कृष्ण को हल्दी और चंदन का तिलक और राधा रानी कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। इस दिन जो लोग प्रेम में सफलता पाना चाहते हैं उन्हें एक पान का पत्ता लाना चाहिए और उस पर चंदन से अपने प्रेमी या प्रेमिका का नाम लिखकर राधा कृष्ण के चरणों में अर्पित करना चाहिए और सच्चे मन से उनसे प्रार्थना करनी चाहिए। इस तरह आप अपना मनचाहा जीवनसाथी पा सकते हैं।

राधा अष्टमी के दिन इन उपायों को करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है और धन वैभव मिलता है। जिन लोगों के विवाह में देरी आ रही हो उनके विवाह योग भी इन उपायों को करने से पूरे होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article