अध्यात्म

Pushya Nakshatra August 2024: अगस्त में पुष्य नक्षत्र कब-कब पड़ेगा, नोट कर लें सभी डेट्स

Pushya Nakshatra August 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। ये समृद्धिदायक और सर्वश्रेष्ठ शुभ फल प्रदान करने वाला नक्षत्र माना गया है। चलिए जानते हैं अगस्त में पुष्य नक्षत्र कब-कब पड़ेगा।

Image

Pushya Nakshatra August 2024

Pushya Nakshatra August 2024: पुष्य नक्षत्र में कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। जब यह नक्षत्र सोमवार, गुरुवार या रविवार को पड़ता है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़ता है तो गुरु पुष्य योग का निर्माण होता है। ऐसा योग साल में कभी-कभी आता है। ये नक्षत्र 27 नक्षत्रों में आठवें स्थान पर आता है। चलिए जानते हैं अगस्त में पुष्य नक्षत्र कब पड़ रहा है।

Pushya Nakshatra August 2024 (अगस्त में पुष्य नक्षत्र कब है 2024)

अगस्त में दो पुष्य नक्षत्र पड़ रहे हैं। पहला पुष्य नक्षत्र 3 अगस्त से 4 अगस्त तक रहेगा। दूसरा पुष्य नक्षत्र 30 अगस्त से 31 अगस्त तक रहेगा। आगे जान लेते हैं दोनों की टाइमिंग क्या रहेगी।

अगस्त में पहला पुष्य नक्षत्र

आरम्भ- 3 अगस्त 2024, शनिवार सुबह 11:59 AM

समापन- 4 अगस्त 2024, रविवार दोपहर 01:26 PM

अगस्त में दूसरा पुष्य नक्षत्र

आरम्भ: 30 अगस्त 2024, शुक्रवार की शाम 05:56 PM

समापन: 31 अगस्त 2024, शनिवार 07:39 PM

What To Do In Pushya Nakshatra (पुष्य नक्षत्र में क्या काम करना चाहिए)

इस नक्षत्र में नए काम की शुरुआत की जा सकती है। यात्रा का आरंभ कर सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी ये नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गुरू से मंत्र लेने के लिए भी ये नक्षत्र उपयुक्त होता है। विद्या ग्रहण करने या किसी नए शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने के लिए भी ये नक्षत्र उत्तम होता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article