Purnima kab hai is mahine mein (Sharad or Ashwin Purnima 2025 ke tarikh ko hai): अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही पूर्णिमा तिथि आएगी। यह आश्विन पूर्णिमा होगी और इसी तिथि के साथ ही आश्विन मास का समापन भी हो जाएगा। आश्विन पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसी तिथि को चांद की रोशनी में खीर रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पूनम की रात को चांद की रोशनी 16 कलाओं से पूर्ण होती है। यहां देखें आश्विन पूर्णिमा 2025 के तारीख को है, शरद पूर्णिमा 2025 कब है आदि की जानकारी।
पूर्णिमा कब है अक्टूबर 2025 में
अक्टूबर 2025 में पूर्णिमा तिथि पहले ही सप्ताह में ही 6 तारीख को सोमवार के दिन है। अक्टूबर में आश्विन मास की शरद पूर्णिमा तिथि 6 तारीख को दोपहर 12:23 बजे से आरंभ होगी। इसका समापन 7 अक्टूबर को सुबह 09:16 बजे पर होगा।
शरद पूर्णिमा पर चांद कब निकलेगा
6 अक्टूबर 2025 को चांद निकलने का समय 17:27 पर यानी शाम के 5 बजकर 27 मिनट पर है। इस पूर्णिमा का चांद 16 कलाओं से पूर्ण और शुभ फल देने वाला माना जाता है।
रास पूर्णिमा या कोजागरा पूर्णिमा भी कहते हैं
आश्विन मास की शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा या कोजागरा पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को ही भगवान श्री कृष्ण ने दिव्य प्रेम का नृत्य महा-रास किया था। इस वजह से इसे रास पूर्णिमा भी कहा गया है। भारत के कई क्षेत्रों में शरद पूर्णिमा को कोजागरा पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है, इस दिन पूरे दिन उपवास जाता है। कोजागरा व्रत को कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है।
