अध्यात्म

प्रवचन: जब कहीं सुकून ना मिले, तब पढ़ें बाबा नीम करोली के ये दिल छू लेने वाले विचार

Neem Karoli Baba Ke Quotes, Updesh, Vichar And Vachan In Hindi: नीम करोली बाबा के अनमोल विचार आज भी कई लोगों को शांति, संतुलन और सुख का मार्ग दिखा रहे हैं। आइए जानें नीम करोली बाबा के कुछ प्रेरणादायक विचारों के बारे में जो आपके जीवन को सुख से भर देंगे।

Image

Neem Karoli Baba Ke Quotes

Neem Karoli Baba Ke Quotes, Updesh, Vichar And Vachan In Hindi: नीम करोली बाबा भारत के एक महान संत और भक्ति मार्ग के प्रचारक थे। उनके द्वारा दिए गए उपदेश इतने सशक्त और सरल थे कि वे आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में बाबा का ये विचार – "प्रेम करो, सेवा करो, क्षमा करो" – लोगों को भीतर से सुकून देने का काम करता है। यह विचार सिखाता है कि ईश्वर सबमें है, इसलिए किसी से द्वेष नहीं, सिर्फ सेवा और क्षमा भाव रखो। अगर आप चाहते हैं कि जीवन में सुख, शांति और स्थिरता बनी रहे, तो बाबा के इन विचारों को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं।

नीम करोली बाबा के विचार (Neem Karoli Baba Ke Vichar)

जो होता है अच्छे के लिए होता है, और जो अच्छा होता है, वही सही होता है।

जो होता है अच्छे के लिए होता है

जो होता है अच्छे के लिए होता है

नीम करोली बाबा के अनुसार, इंसान को हमेशा धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि समय से पहले कुछ भी नहीं होता है। ऐसे में इंसान को फिजूल की चिंता नहीं करनी चाहिए और सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ देना चाहिए।

नीम करोली बाबा के विचार

नीम करोली बाबा के विचार

  • हमेशा सत्य बोलो, क्योंकि सत्य में शक्ति है।
  • आपका हृदय वही है जहां परमात्मा वास करते हैं।
ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है

ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है

  • ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, बस विश्वास रखो और जो भी करना है, वह करो।
  • अपने मन को शांत रखो, सब कुछ ठीक होगा।
अपने मन को शांत रखों

अपने मन को शांत रखों

  • विश्वास रखो, यदि आप सच्चे मन से प्रार्थना करते हो तो हर समस्या का समाधान मिलेगा।
  • आपका आत्मा ही सबसे बड़ा गुरु है, उसी की बातों पर ध्यान दो।
बाबा के विचार

बाबा के विचार

  • सच्चा प्रेम बिना किसी शर्त के होता है
  • जो दिल से भगवान को खोजता है, वह उन्हें जरूर पाएगा।
किसी को छोटा मत समझो

किसी को छोटा मत समझो

शांति की शुरुआत भीतर से होती है, बाहरी दुनिया से नहीं।

कैसे मिलती है शांति?

कैसे मिलती है शांति?

“मनुष्य को हमेशा अपनी आत्मा की सुननी चाहिए, वह कभी गलत नहीं होती।

सच्चा भक्त कौन है?

सच्चा भक्त कौन है?

नीम करोली बाबा कहते थे कि इंसान को व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए. हर पल का आनंद लेना चाहिए। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो एक समय के बाद बदल ही जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article