अध्यात्म

Pitru paksha 2025 end date and time: पितृ पक्ष 2025 की लास्ट डेट कब है, श्राद्ध कब खत्म होंगे, क्या रहेगा टाइम

Pitru paksha 2025 end date and time In hindi (पितृ पक्ष 2025 की लास्ट डेट कब है, श्राद्ध कब खत्म होंगे): पूर्वजों और पितरों को याद करने और उनके नाम का तर्पण हर साल पितृ पक्ष के में किया जाता है। इसके समापन के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरूआत होती है। यहां जानें पितृ पक्ष 2025 कब समाप्त होगा।

Image

पितृ पक्ष 2025 की लास्ट डेट कब है (Pic: iStock)

Pitru paksha 2025 end date and time In hindi (पितृ पक्ष 2025 की लास्ट डेट कब है, श्राद्ध कब खत्म होंगे): आश्विन मास के कृष्ण पक्ष के 15 दिनों में श्राद्ध आते हैं। इन्हीं 15 दिनों को पितृ पक्ष भी कहा जाता है। इस दौरान पूर्वजों और पितरों के सम्मान में पूजा पाठ होता है और साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी करने की परंपरा है। पितृ पक्ष 2025 का आरंभ 7 सितंबर को हुआ था। पितृ पक्ष 2025 का समापन 21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ होगा।

पितृ पक्ष 2025 लास्ट डेट

पितृ पक्ष 2025 की लास्ट डेट 21 सितंबर है। इस दिन रविवार है और अमावस्या तिथि है। इसी दिन ही महालया अमावस्या भी है। इसे सर्व पितृ अमावस्या भी कहा जाता है।

पितृ पक्ष 2025 कब समाप्त होगा, श्राद्ध कब खत्म होंगे 2025 में

पितृ पक्ष का समापन आश्विन अमावस्या पर होता है। 2025 में आश्विन अमावस्या की तिथि का आरंभ 21 सितंबर को 12:16 AM (रात के समय) पर होगा। वहीं इसका समापन 22 सितंबर को 01:23 AM पर होगा। यानी 22 सोमवार को जब नवरात्र के पहले दिन का सूर्योदय होगा - उस समय तक अमावस्या तिथि समाप्त हो चुकी होगी। इस तरह 21 सितंबर को पितृ पक्ष का समापन हो जाएगा और 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो जाएगी।

आश्विन अमावस्या का महत्व क्या है

आश्विन अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या भी कहते हैं। इसे महालया अमावस्या भी कहा जाता है। इस तिथि पर उन सभी पूर्वजों या पितरों के नाम का तर्पण कर सकते हैं जिनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना पहले पितृ पक्ष के दौरान ना की जा सकी हो। इसके अलावा जिन पितरों की मृत्यु की निश्चित तिथि नहीं पता होती है - उनका तर्पण भी इस अमवास्या पर होता है। इस वजह से आश्विन अमावस्या पर दान, स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article