अध्यात्म

Pitru Paksha 2024 Dates: पितृ पक्ष कब से लग रहा है, जानिए कब कौन सा श्राद्ध पड़ेगा, नोट कर लें सभी तिथियां

Pitru Paksha 2024 Dates: सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। जो हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इसका समापन अमावस्या के दिन होता है। चलिए जानते हैं 2024 में पितृ पक्ष कब से लग रहा है।

Image

Pitru Paksha 2024 Date

Pitru Paksha 2024 Dates (पितृ पक्ष कब से लग रहा है): पितृ पक्ष पूर्वजों को समर्पित होता है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति अपनी आस्थान प्रकट करते हैं। मान्यताओं अनुसार पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं। ऐसे में जो कोई व्यक्ति अपने पूर्वजों को दिल से याद करता है और उनके नाम का भोजन निकालता है उस पर पितरों का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं। चलिए जान लेते हैं इस साल पितृ पक्ष कब से लग रहा है।

पितृ पक्ष कब से लग रहा है 2024 (Pitru Paksha 2024 Start Date)

पितृ पक्ष 17 सितंबर से लग रहा है और इसकी समाप्ति 2 अक्टूबर को होगी। पहला श्राद्ध 18 सितंबर को रहेगा और चतुर्दशी श्राद्ध 1 अक्टूबर को होगा तो वहीं सर्वपित्रू अमावस्या 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

पितृ पक्ष 2024 की सभी तिथियां (Pitru Paksha 2024 Dates)

`17 सितंबर 2024, मंगलवारभाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमापूर्णिमा श्राद्ध
18 सितंबर 2024, बुधवारआश्विन, कृष्ण प्रतिपदापहला श्राद्ध
19 सितंबर 2024, गुरुवारआश्विन, कृष्ण द्वितीयादूसरा श्राद्ध
20 सितंबर 2024, शुक्रवारआश्विन, कृष्ण तृतीयातीसरा श्राद्ध
21 सितंबर 2024, शनिवारआश्विन, कृष्ण चतुर्थीचौथा श्राद्ध
22 सितंबर 2024, रविवारआश्विन, कृष्ण पंचमीपांचवां श्राद्ध
23 सितंबर 2024, सोमवारआश्विन, कृष्ण षष्ठीछठा श्राद्ध
24 सितंबर 2024, मंगलवारआश्विन, कृष्ण सप्तमीसातवां श्राद्ध
25 सितंबर 2024, बुधवारआश्विन, कृष्ण अष्टमीआठवां श्राद्ध
26 सितंबर 2024, गुरुवारआश्विन, कृष्ण नवमीनौवां श्राद्ध
27 सितंबर 2024, शुक्रवारआश्विन, कृष्ण दशमीदसवां श्राद्ध
28 सितंबर 2024, शनिवारआश्विन, कृष्ण एकादशीग्यारहवां श्राद्ध
29 सितंबर 2024, रविवारआश्विन, कृष्ण द्वादशीबारहवां श्राद्ध
30 सितंबर 2024, सोमवारआश्विन, कृष्ण त्रयोदशीतेरहवां श्राद्ध
1 अक्टूबर 2024, मंगलवारआश्विन, कृष्ण चतुर्दशीचौदहवां श्राद्ध
2 अक्टूबर 2024, बुधवारआश्विन, कृष्ण अमावस्याअंतिम श्राद्ध

पितृ पक्ष में दान का महत्व (Pitru Paksha Daan)

पितृपक्ष के गाय, भूमि, वस्त्र, घी, सोना, काले तिल, गुड़, नमक, चांदी और धान का दान बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में इस तरह के दान जरूर करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article