अध्यात्म

Pitra Paksh 2023 Date : पितृ पक्ष में करें इन चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Pitru Paksh 2023 Date: सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान या तर्पण करने से व्यक्ति को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष। पितृ पक्ष में क्या दान करना चाहिए। यहां जानें सारी डिटेल।

Image

Pitra Paksh 2023 Date : पितृ पक्ष में करें इन चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Pitru Paksh 2023 Date: ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार, पितृ पक्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन शुरू होता है और अश्विन माह की कृष्णपक्षी अमावस्या के दिन समाप्त होता है। इस दौरान श्रद्धालु पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपको अपने पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा और आपके जीवन की विभिन्न चिंताओं का समाधान होगा। इस बार श्राद्ध का आरंभ 29 सितंबर 2023 से हो रहा है। पितृ पक्ष के दैरान पितरों को खुश करने के लिए बहुत सी चीजों का दान किया जाता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में किन चीजों का दान करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान जरूरतमंदों को भोजन का दान देना चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पितृ दोष से मुक्त हो जाता है।
  • पितृ पक्ष के दौरान वस्त्र दान भी करना चाहिए। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को धोती, कुर्ता या तौलिया दान करें। जूते, चप्पल और छाते का दान करने से भी आपको पितृ दोष और राहु-केतु के दोष से मुक्ति मिल सकती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष में गाय के दान का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस समय गाय का दान देने से पूरे परिवार के पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति पितृ दोष से भी मुक्त हो जाता है। इसके अलावा पितरों को भी श्री चरणों में स्थान मिलता है।
  • पितृ पक्ष के दौरान पूजा के समय काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे मौके पर पितृ पक्ष में जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को काले तिल का दान करें। इसके फलस्वरूप पितर प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति सभी प्रकार के दोषों से मुक्त हो जाता है। इस प्रकार शनिदेव की कृपा भी साधक पर बनी रहती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article