Ram Lalla Pran Pratishtha Muhurat, Aaj Ka Panchang 22 January 2024 (प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त): पंचांग अनुसार 22 जनवरी को श्रीराम के बालस्वरूप यानी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। काशी के विद्वान पण्डितों ने पौष शुक्ल की द्वादशी तिथि यानी 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला के पावन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 के मध्य का चुना है। बता दें 84 सेकेण्ड के अति सूक्ष्म मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जानिए 22 जनवरी को कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
Pran Pratishtha Muhurat In Hindi (प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त)
काशी के विद्वान पण्डितों द्वारा पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि विक्रम सम्वत 2080 तद्नुसार 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला के पावन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 के मध्य तय किया गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि भी रहेगा। इसके अलावा इस दिन कुर्म द्वादशी भी रहेगी।
22 January 2024 Choghadiya Muhurat (22 जनवरी 2024 चौघड़िया मुहूर्त)
अमृत - सर्वोत्तम- 07:14 ए एम से 08:33 ए एम
शुभ - उत्तम - 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
चर - सामान्य - 01:52 पी एम से 03:12 पी एम
लाभ - उन्नति - 03:12 पी एम से 04:32 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम - 04:32 पी एम से 05:52 पी एम
चर - सामान्य - 05:52 पी एम से 07:32 पी एम
लाभ - उन्नति - 10:52 पी एम से 12:33 ए एम, जनवरी 23काल रात्रि
शुभ - उत्तम - 02:13 ए एम से 03:53 ए एम, जनवरी 23
अमृत - सर्वोत्तम - 03:53 ए एम से 05:33 ए एम, जनवरी 23
चर - सामान्य - 05:33 ए एम से 07:13 ए एम, जनवरी 23
22 January Panchang In Hindi (22 जनवरी 2024 पंचांग)
ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:20 ए एम, प्रातः सन्ध्या 05:53 ए एम से 07:14 ए एम, अभिजित मुहूर्त 12:11 पी एम से 12:54 पी एम, विजय मुहूर्त 02:19 पी एम से 03:01 पी एम, गोधूलि मुहूर्त 05:49 पी एम से 06:16 पी एम, सायाह्न सन्ध्या 05:52 पी एम से 07:12 पी एम, अमृत काल 07:46 पी एम से 09:26 पी एम, सर्वार्थ सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23 और अमृत सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23 तक रहेगा।
