अध्यात्म

तिजोरियां भर देगा पान का पत्ता, कर लें ये उपाय, होगा भारी धनलाभ

Paan Patta Totke : पान का पत्ता आपके धन की समस्या को चुटकियों में दूर कर सकता है। जी हां, शास्त्रों में पान के पत्ते के कुछ ऐसे टोटके बताए गए हैं, जो बड़ी परेशानी को भी दूर कर सकते हैं।

Image

पान के पत्ते के उपाय

Paan Patta Totke : पान का पत्ता सिर्फ खाने या पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, बल्कि ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में इसे बहुत ही खास माना गया है। माना जाता है कि पान का पत्ता सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह धन, सफलता और पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने में मदद करता है।

कई लोग इसे छोटे-छोटे उपायों के रूप में अपनाकर अपने जीवन में बदलाव महसूस करते हैं। अगर आपके जीवन में धन की कमी, काम में रुकावट या बार-बार नुकसान हो रहा है, तो पान के पत्ते से जुड़े कुछ आसान उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं पान के पत्ते से जुड़े कुछ असरदार उपाय क्या हैं।

भर जाएगी तिजोरी

अगर घर में पैसे आते तो हैं लेकिन टिकते नहीं हैं, तो यह उपाय आपके लिए बेहद काम का हो सकता है। एक साफ और ताजा पान का पत्ता लें और उसके ऊपर हल्दी और अक्षत (चावल) रखें। इसके बाद इस पत्ते को अपनी तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं वहां रख दें। माना जाता है कि इससे धन की स्थिरता बढ़ती है और खर्चों पर नियंत्रण आने लगता है। यह उपाय शुक्रवार या किसी शुभ दिन से शुरू करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

होता है धनलाभ

नवरात्रि या किसी शुभ अवसर पर यह उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है। रोज शाम पूजा के बाद एक पान के पत्ते के उल्टे हिस्से पर गुलाब की पंखुड़ियां रखें और भगवान को अर्पित करें। इस प्रक्रिया को लगातार पूर्णिमा तक करें। मान्यता है कि इससे घर में धन और समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

मिलेगी नौकरी

अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही या व्यापार में ग्रोथ नहीं हो रही है, तो पान के पत्ते का यह उपाय आपके लिए उपयोगी हो सकता है। 27 साफ और बिना टूटे हुए पान के पत्ते लें और उनकी एक माला बनाएं। इसे नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन रात में माता को अर्पित करें। कहा जाता है कि इससे करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और नए अवसर मिलने लगते हैं।

हर काम में मिलेगी सफलता

अगर आप किसी जरूरी काम जैसे इंटरव्यू, मीटिंग या किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए जा रहे हैं, तो घर से निकलते समय पान का एक छोटा टुकड़ा चबाकर निकलें। मान्यता है कि इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

जीवन की बाधाएं होंगी दूर

मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को पान का पत्ता अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। आप मंदिर जाकर या घर पर ही पान का पत्ता उनके चरणों में अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बनती है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी बाहर

अगर घर में बार-बार तनाव, झगड़े या नकारात्मकता महसूस हो रही है, तो रोज पूजा के समय एक पान का पत्ता भगवान को अर्पित करें। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बनता है और मानसिक शांति मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान

इन उपायों को करते समय पान का पत्ता हमेशा साफ, ताजा और बिना कटे-फटे होना चाहिए। किसी भी उपाय को करते समय मन में विश्वास और सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article