अध्यात्म

Happy Onam 2023 Wishes: ओणम क्यों मनाया जाता है, यहां देखें ओणम की शुभकामनाएं

Happy Onam 2023 Wishes And Muhurat: ओणम दक्षिण भारत के सर्वाधिक प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता है। मलयालम भाषा में इसे थिरुवोणम कहा जाता है। ये पर्व उन्नति, खुशहाली और विनम्रता का प्रतीक है। जानिए क्यों मनाया जाता है ओणम, क्या है इसका महत्व और इतिहास।

Image

Happy Onam Wishes In Hindi

Happy Onam 2023 Wishes And Muhurat: हिंदू पंचांग अनुसार ओणम का त्योहार पूरे 10 दिनों तक चलता है जिसमें हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने में श्रावण नक्षत्र के प्रबल होने पर थिरु ओणम का पूजन किया जाता है। मलयालम भाषा में थिरु ओनम श्रावण नक्षत्र को ही कहते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का मुख्य दिन होता है दसवां। इस बार ये दिन 29 अगस्त 2023 को पड़ा है। इस दिन विधि विधान भगवान विष्णु और महाबली की पूजा की जाती है। ये पर्व नई फसल की खुशी में भी मनाया जाता है। यहां जानिए क्यों मनाया जाता है ओणम और अपनों को इस मौके पर क्या संदेश भेजें।

ओणम मुहूर्त 2023 (Onam Muhurat 2023)

ओणम 29 अगस्त 2023 को है। इस दिन थिरुवोणम् नक्षत्रम् 02:43 AM से लेकर 11:50 PM तक रहेगा। इसके अलावा आज रवि योग सुबह 05:57 AM से 11:50 PM तक रहेगा।

Happy Onam Wishes, Quotes In Hindi

1. घर को रंगोली से सजाओ, अच्छे-अच्छे पकवान बनाओ, नए कपड़े पहनकर आओ, साथ मिलकर ओणम का पर्व मनाओ ! Happy Onam !

2. बुराई की हार, खुशियों का त्योहार

प्यार की बौछार, मिठाइयों की बहार

ओणम के इस शुभ अवसर पर

आप सभी को मिले खुशियां अपार !

Happy Onam 2023 !

3. अपने हृदय से नफ़रत मिटाकर सभी से प्यार करें

ओणम महोत्सव पर हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करें !

Happy Onam 2023 !

4. इससे पहले कि शाम हो जाए

मेरा संदेश औरों की तरह आम हो जाए

और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए

आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

Happy Onam !

5. ओणम का यह प्यारा त्योहार

जीवन में लाएगा खुशियां अपार

महाबली विराजे आपके द्वार

शुभकामना हमारी करें स्वीकार !

Happy Onam 2023 !

क्यों मनाया जाता है ओणम का त्यौहार? (Why Onam Celebrated)

मान्यता के अनुसार ये पर्व असुर राजा बलि के सम्मान में मनाया जाता है। कहते हैं कि ओणम के दौरान राजा बलि अपनी प्रजा को देखने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि राजा बलि केरल के राजा थे और उनके राज में प्रजा बहुत खुशहाल रहती थी। इसलिए मुख्यतौर पर यह पर्व केरल में मनाया जाता है। राजा बलि को महादानी और महाबली भी कहते हैं। एक समय ऐसा जब बलि ने तीनों लोकों पर अपना अधिपत्य जमा लिया था। तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर बलि का घमंड को तोड़ा था, लेकिन बलि की वचनबद्धत्ता को देखने के बाद विष्णु जी ने उसे पाताल लोक का राजा बना दिया। ऐसा माना जाता है कि ओणम के पहले दिन राजा बलि पाताल लोक से धरती पर आते हैं। इसी के साथ दक्षिण भारत में होने वाली नयी फसल की उपज और कटाई की खुशी में भी ओणम मनाया जाता है।

Onam Pookalam Design Photo

onam rangoli

onam rangoli

Onam Rangoli Photo

onam rangoli design

onam rangoli design

कैसे मनाते हैं ओणम का त्यौहार (How to celebrate Onam festival)

  • इस दिन मलयाली समाज के लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।
  • इसके साथ ही इस दिन लोग अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताते हैं।
  • इस दिन राजा बलि के स्वागत में घरों को सजाया जाता है और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
  • ओणम के त्योहार को नयी फसल के आने की खुशी में भी लोग मनाते हैं।
  • इस दिन घर के सामने या आंगन में रंगोली बनाई जाती है और दीये जलाए जाते हैं।
  • इस दिन गुड़, चावल और नारियल के दूध को मिलाकर खीर बनाई जाती है और इस खीर को सभी में बांटा भी जाता है।

ओणम के दसवें दिन कई लोग उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा घर में स्थापित की जाती है। कहते हैं इस दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान की पूजा करता है उसके ऊपर सदा प्रभु की कृपा बनी रहती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article