अध्यात्म

Hartalika Teej Puja Aarti Lyrics 2025: ओम जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता.. हरतालिका तीज की आरती, माता पार्वती की आरती लिरिक्स

Hartalika Teej Puja Aarti Lyrics 2025, (हरतालिका तीज आरती लिखित में) Mantra, Parwati Mata ki Aarti: हरतालिका तीज की पूजा कथा और आरती के बिना अधूरी है। इस त्योहार में शिव जी और माता पार्वती की आरती की जाती है। यहां से आप माता पार्वती और शिव जी की आरती के पूरे लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

हरतालिका तीज आरती (pic credit: AI)

Hartalika Teej Puja Aarti Lyrics Hindi (हरतालिका तीज आरती लिरिक्स): हरतालिका तीज पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए किया जाता है। ये व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है, और खासतौर से उत्तर भारत, मध्य भारत, नेपाल और कुछ हिस्सों में बहुत श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के बाद हरतालिका तीज की कथा पढ़ी जाती है और फिर आरती की जाती है। हरतालिका तीज की आरती के लिरिक्स आप यहां से देख सकते हैं।

माता पार्वती की आरती | आरती श्री पार्वती जी की

जय पार्वती माता जय पार्वती माता

ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा

देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता

सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

देवन अरज करत हम चित को लाता

गावत दे दे ताली मन में रंगराता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।

जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।

शिव जी की आरती (Shiv Aarti Lyrics In Hindi)

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article