October Horoscope 2023 (अक्टूबर राशिफल 2023): अक्टूबर का महीना व्रत-त्योहारों और ग्रह-गोचरों से भरा रहेगा। इस महीने शरद नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023), प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी, महालक्ष्मी व्रत (Mahalaxmi Vrat 2023), मासिक शिवरात्रि, वरद चतुर्थी, दशहरा (Dussehra 2023), शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) समेत कई व्रत-त्योहार आएंगे। इसी के साथ कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी इस महीने होगा। वहीं इस महीने सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) भी लगेगा। ज्योतिष अनुसार अक्टूबर में होने वाली इन प्रमुख घटनाओं का 4 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि
करियर के लिहाज ये महीना शानदार साबित होगा क्योंकि। हर काम में सफलता मिलेगी। पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। यात्राएं सफल रहेंगी। विदेश में नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं उनके लिए ये महीना लकी साबित होगा।
मिथुन राशि
अक्टूबर में करियर में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा होगा। आपकी कमाई बढ़ेगी और इसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं वो अच्छा लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अक्टूबर में अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे। वरिष्ठों और सहकर्मियों की वजह से आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप घबराएंगे नहीं। बल्कि हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे।
धनु राशि
अक्टूबर में धनु राशि वालों की हर मनोकामना पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे। बिजनेस में भी तरक्की मिलेगी।
