अध्यात्म

Numerology: भाग्यशाली माने जाते हैं इन तीन तारीख में जन्मे लोग, समाज में बनाते हैं अलग पहचान

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार ऐसी तीन तारीख हैं जिनमें जन्मे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन लोगों को लाइफ में सबकुछ मिलता है।

Image

Numerology Number 7 OPrediction In Hindi

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के लोग किस्मत के बेहद धनी माने जाते हैं। कहते हैं इन्हें लाइफ में वो सबकुछ हासिल होता है जिनकी इन्हें चाहत होती है। इनका भाग्य काफी ऊंचा होता है। ये लोग कम मेहनत में ही ऊंचाइयां हासिल कर लेते हैं। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। जानिए मूलांक 7 वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

मूलांक 7 वालों का स्वभाव

अंक 7 केतु का अंक माना जाता है। ये लोग स्वतंत्र विचार-शक्ति और असामान्य व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। ये हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति तीव्र होती है। इनमें अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता होती हैं। ये अपनी बात साफ-साफ कहने में विश्वास रखते हैं। इनमे अंदर गजब का आत्मविश्वास होता है। ये समाज में प्रतिष्ठित हो्ते है।

आर्थिक स्थिति रहती है बढ़िया

इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये अपनी मौलिकता के बल पर अच्छा धन अर्जित करते हैं। लेकिन ये पैसों को जोड़कर नहीं रख पाते क्योंकि ये दान पुण्य आदि में काफी धन खर्च कर देते हैं। लेकिन फिर भी इन्हें लाइफ में धन की कभी दिक्कत नहीं आती।

किस्मत के होते हैं धनी

मूलांक 7 के लोग किस्मत के धनी होते हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके घर में धन-धान्य का अंबार लग जाता है। ये अपने लिए तो भाग्यशाली होते ही हैं साथ ही दूसरों के लिए भी लकी साबित होते हैं। कहते हैं इस मूलांक के लोग जिस व्यक्ति से शादी करते हैं उनकी किस्मत भी चमक जाती है। इनके अंदर लीडरशिप का स्वाभाविक गुण होता है।

प्रेम जीवन होता है ऐसा

मूलांक 7 वाले जातकों के प्रेम सम्बन्ध अधिक स्थायी नहीं रहते जिसकी वजह इनका गंभीर स्वभाव है। ये प्रेम को जाहिर नहीं कर पाते जिस वजह से इनके साथी के लिए इन्हें समझना मुश्किल हो जाता है। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन प्रायः सुखी रहता हैं। वहीं ये भी देखा गया है कि मूलांक 7 वाली कुछ स्त्रियां विवाह करने से बचती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article