अध्यात्म

Number 9 Numerology 2023: महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों के लिए नया साल शानदार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 15, 2022, 03:29 PM IST

Number 9 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों के लिए नया साल काफी बेहतर साबित होने वाला है। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है।

Image

Numerology Number 9 Horoscope 2023: मूलांक 9 वालों का अंक ज्योतिष राशिफल 2023

Number 9 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: अंक 9 मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इस मूलांक के लोग बेहद ज्ञानी, अच्छे शिक्षार्थी, हर चीज के बारे में गहराई से सोचने वाले होते हैं। अंक ज्योतिष राशिफल 2023 के अनुसार मूलांक 9 वालों के लिए ये साल सबसे अच्छा साबित होगा। अनुसंधान, चिकित्सा, सर्जरी के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोग इस साल सफलता प्राप्त करेंगे। जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर साल 2023 आपके लिए लकी रहेगा।

मूलांक 9 वालों का करियर राशिफल 2023

ये साल आपके करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पूरे साल आपको नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप लंबे समय से कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे थे तो इस साल आप इस काम में सफल होंगे। बिजनेस में भी अच्छी खासी सफलता मिलेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।

मूलांक 9 वालों का धन राशिफल 2023

इस साल आप अच्छा पैसा बचाने में कामयाब रहेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन की इस साल कोई कमी नहीं रहेगी। किस्मत का आर्थिक मामलों में पूरा साथ मिलेगा। निवेश के लिए भी ये साल अनुकूल है।

मूलांक 9 वालों का लव राशिफल 2023

इस साल जितना हो सके अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। इससे आपके बीच के सभी मनमुटाव खत्म हो सकेंगे। लवर्स अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। अपना और अपने पार्टनर का अच्छी तरह से ख्याल रखें और सभी स्थितियों को ध्यान से देखें। विवाहित लोगों को सलाह है कि वे जितना हो सके अपने जीवनसाथी की सराहना करें। अगर इस साल आप सब कुछ सावधानी से संभाल लेंगे, तो कोई निराशा नहीं होगी।

मूलांक 9 वालों का शिक्षा राशिफल 2023

ये वर्ष विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा रहेगा और यदि आप अच्छी योजना बनाते हैं तो मनचाहे परिणाम प्राप्त हेंगे। यदि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सफल होंगे। चिकित्सा, अनुसंधान और शल्य चिकित्सा में अध्ययन करने वालों के लिए भी नया साल अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है।

मूलांक 9 वालों का पारिवारिक राशिफल 2023

काम में व्यस्त रहने की वजह से आप अपने परिवार पर उतना ध्यान नहीं दे पाएंगे जिस वजह से आपके मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने पारिवारिक जीवन में बहुत अच्छा संतुलन बनाए रखें। इस साल आपके लिए यही सुझाव है कि परिवार की देखभाल को प्राथमिकता दें।

मूलांक 9 का शुभ अंक, रंग और दिन

आपका शुभ रंग लाल और सुनहरा है। शुभ अंक 9 और 3 है। शुभ दिन मंगलवार और गुरुवार है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article