Number 5 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 5 वालों के लिए नया साल 2023 शानदार साबित होगा। आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छी सफलता हासिल होगी। करियर में ग्रोथ करेंगे। धन के मामलों के लिए भी ये साल अनुकूल है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये वर्ष अच्छा रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्ति की उम्मीद रहेगी।
मूलांक 5 वालों का करियर राशिफल 2023
करियर के लिहाज से नया साल शानदार है। नया व्यापार शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी। आपके इस साल कई अच्छे कनेक्शन बनेंगे जिनका लाभ आपको करियर में मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग भी इस साल खूब लाभ कमाएंगे। मन माफिक नौकरी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। वेतन में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
मूलांक 5 वालों का धन राशिफल 2023
धन के मामलों के लिए ये साल अच्छा रहने वाला है। खासकर मई, सितंबर और दिसंबर का महीना आर्थिक मामलों के लिहाज से सबसे ज्यादा शानदार रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। धन का निवेश करने से भी लाभ मिलेगा। आप इस पूरे साल अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ पैसा बचाने में भी कामयाब रहेंगे।
मूलांक 5 वालों का लव राशिफल 2023
वर्ष 2023 प्रेम के मामलों में शानदार रहेगा। इस साल आपको अपने पार्टनर से खूब प्यार मिलेगा। जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माता-पिता प्रेम के मिलन का समर्थन करेंगे। आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए भी ये साल अच्छा है। आपके जीवनसाथी के बीच संबंध मजबूत होंगे।
मूलांक 5 वालों का शिक्षा राशिफल 2023
ये साल छात्रों के लिए शानदार रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मन बन सकता है। जो छात्र बिज़नेस मैनेजमेंट या वित्तीय प्रबंधन करना चाहते हैं उनके लिए ये साल सफलता भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र 2023 में सफलता का मुकाम हासिल करेंगे। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए भी साल अच्छा है।
मूलांक 5 वालों का पारिवारिक राशिफल 2023
पारिवारिक जीवन के लिए ये साल शानदार रहेगा। आप इस साल अपने परिवार वालों के लिए बहुत कुछ करने में सफल रहेंगे। किसी भी समस्या में परिवार वालों का भी भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा।
मूलांक 5 का शुभ अंक, रंग और दिन
आपका शुभ रंग हरा और सिल्वर है। शुभ अंक 5 और 1 है। जबकि शुभ दिन बुधवार और रविवार है।
