अध्यात्म

Nirjala Ekadashi 2024 Date: कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत , जानिए डेट और महत्व

Nirjala Ekadashi 2024 Date: निर्जला एकादशी का व्रत सारी एकादशियों में सबसे खास एकादशी का व्रत माना जाता है। ये व्रत ज्येष्ठ के महीने में रखा जाता है। ऐसे में आइए जानें की इस साल निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। नोट करें तिथि और महत्व।

Image

Nirjala Ekadashi

Nirjala Ekadashi 2024 Date: निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी या भीम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। निर्जला एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन निर्जल यानि बानी जल ग्रहण किये व्रत रखना होता है। निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साधक को दीर्घायु प्राप्ति होती है और अंत समय में मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ के महीने में रखा जाता है। इस व्रत को करने से समस्त एकादशियों के बराबर व्रत रखने जितना फल प्राप्त होता है।

Nirjala Ekadashi 2024 Date (निर्जला एकादशी व्रत डेट 2024)

निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 18 जून 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन गंगा दशहरा का पर्व भी मनाया जाएगा।

Nirjala Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (निर्जला एकादशी शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की एकदाशी तिथि की शुरुआत 17 जून, 2024 को सुबह 04:43 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन

18 जून को सुबह 06:24 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 18 जून को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।

Nirjala Ekadashi Importance (निर्जला एकादशी महत्व)

सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का खास महत्व है। इस दिन बिना जल ग्रहण किये जाते हैं। इस व्रत को रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और दीर्घ आयु का वरदान मिलता है। इस दिन का व्रत रखने से संतान की प्राप्ति और धन- धान्य की भी प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article