अध्यात्म

बड़ा नुकसान उठा सकती हैं ये 5 राशियां, वरुण की उल्टी चाल दे सकती है झटका

Neptune Retrograde 2026 : वरुण मीन राशि में रहते हुए उल्टी चाल चलने लगे हैं। इसके चलते कुछ राशि वालों को भारी नुकसान होने की आशंका है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको संभलकर रहना होगा।

Image

वरुण की उल्टी चाल किनको नुकसान देगी

Neptune Retrograde 2026 : वैदिक ज्योतिष में पारंपरिक नवग्रहों के साथ आधुनिक ग्रहों का भी सूक्ष्म अध्ययन किया जाता है। इनमें वरुण (नेपच्यून) को रहस्य, आध्यात्मिकता, कल्पनाशक्ति, अवचेतन मन, भ्रम और अंतर्ज्ञान का कारक माना जाता है। जब वरुण वक्री होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में बाहरी बदलाव कम और आंतरिक उथल-पुथल अधिक देखने को मिलती है। कई बार परिस्थितियां वास्तविकता से अलग दिखाई देती हैं, जिससे गलत निर्णय लेने की संभावना बढ़ जाती है।

7 जुलाई 2026 की शाम 4 बजकर 22 मिनट पर वरुण (नेपच्यून) मीन राशि में रहते हुए वक्री हो गए हैं। मीन राशि स्वयं आध्यात्मिकता, भावनाओं और कल्पनाशक्ति की राशि है। ऐसे में वरुण की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए भ्रम, मानसिक दबाव और निर्णय संबंधी चुनौतियां और दुर्घटनाएं लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सबसे अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर कर्म भाव को प्रभावित करेगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ गलतफहमी हो सकती है। नौकरी बदलने, नया व्यापार शुरू करने या बड़ा निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करें। आपकी मेहनत का श्रेय किसी और को मिलने जैसी स्थिति भी बन सकती है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें, क्योंकि वरुण की उल्टी चाल के चलते दुर्घटना के प्रबल योग बनते हैं।

उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए वरुण की वक्री चाल साझेदारी और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी का संकेत दे रही है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ संचार की कमी विवाद पैदा कर सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों पर आंख मूंदकर विश्वास करना ठीक नहीं रहेगा। हर निर्णय स्पष्ट बातचीत के बाद ही लें। किसी भी प्रकार के बाद विवाद या दुर्घटना से बचने के लिए फूंक-फूंककर ही कदम रखें। यह समय बेहद संभलकर चलने वाला रहेगा।

उपाय- मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए वरुण की वक्री चाल अष्टम भाव को प्रभावित करेगी। अचानक खर्च, ऋण, टैक्स, बीमा या कानूनी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखें और स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। गोपनीय जानकारी किसी पर भी आसानी से भरोसा करके साझा न करें। किसी दूसरे के झगड़े में न पड़ें, वरना भारी नुकसान आपको उठान पड़ सकता है।

उपाय- प्रातः उगते सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें और 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जप करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में असमंजस बढ़ा सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। इस समय भावनात्मक निर्णय लेने के बजाय व्यवहारिक सोच अपनाना अधिक लाभदायक रहेगा। आप धन संबंधी भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी कोई कीमती चीज चोरी या खो सकती है।

उपाय- भगवान शिव का जलाभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें।

मीन राशि

वरुण आपकी ही राशि में वक्री हुए हैं, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक आप पर पड़ेगा। आने वाले समय में निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना या भावनाओं में बहकर बड़ा फैसला लेना नुकसान पहुंचा सकता है। करियर, बिजनेस और निजी जीवन में हर बात की सच्चाई परखने के बाद ही आगे बढ़ें। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, लेकिन मानसिक अस्थिरता भी महसूस हो सकती है।

उपाय- प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र की 108 बार माला जपें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article