अध्यात्म

Naya Saal Kaisa Rahega 2025: भारत के लिए नया साल कैसा रहेगा? शनि के गोचर से आ सकता है बड़ा संकट, जानिए किन मामलों में रहना होगा सतर्क

Naya Saal Kaisa Rahega 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार 2025 में मार्च से अप्रैल तक कई प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। भूकम्प के खतरे संभावित हैं। लेकिन इस वर्ष देश आर्थिक तौर पर बहुत मजबूत होगा।

Image

Naya Saal Kaisa Rahega 2025

Naya Saal Kaisa Rahega 2025: 01 जनवरी 2025 को नव वर्ष सूर्य के धनु राशि के गोचर से प्रारंभ हुआ है। सूर्य धनु, शुक्र -शनि कुम्भ, राहु मीन, गुरु वृष, मंगल कर्क , बुध वृश्चिक व केतु एकादश भाव मे है। सुर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। यह गोचर देश के लिए बहुत ही शुभ है। भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। राष्ट्र में शिक्षा , कंप्यूटर, एआई व आर्थिक तौर पर भारत विश्व स्तर पर प्रथम रहेगा।

मार्च से अप्रैल तक कोई प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। भूकम्प के खतरे संभावित हैं। देश आर्थिक तौर पर बहुत मजबूत होगा। आर्थिक प्रगति में हमारा राष्ट्र विश्व स्तर पर बहुत आगे जाएगा। सैन्य बल मजबूत होंगे। भारत एक विश्व लेवल पर बहुत ही शक्तिशाली राष्ट्र व व्यवसाय जगत में बहुत बड़े सफलता की तरफ बढ़ेगा। आर्थिक व सैन्य शक्ति बढ़ेगी। इस वर्ष में कर्क, मेष व कुम्भ राशि के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करेंगे तथा उच्च प्रशासनिक सेवाओं में लाभ सम्भावित हैं। कर्क के लोग राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करेंगेर है। वृष, तुला, मकर लाभ में हैं। कन्या व मिथुन का स्वामी बुध इसके सपोर्ट में है।

स्वास्थ्य- मई में कर्क व कन्या राशि को हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। 15 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। मेष व मकर को स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी। वृश्चिक के जिनको गले में दिक्कत रहती है तथा जिनको स्किन की समस्या है वो लोग जून तक सावधानी बरतेंगे।

जॉब-इस वर्ष मकर व मीन के लोग जॉब में उन्नति करेंगे। इस वर्ष कर्क, मकर व मेष को जॉब के ही सिलसिले में विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा।जून से नवम्बर के मध्य सिंह व तुला के जातकों को पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- इस वर्ष जून के बाद कर्क ,तुला व मिथुन के युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। तुला व मकर के विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मई तक का समय धनु के लिए विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से 24 नवम्बर तक मेष व कर्क वालों को सावधान रहना होगा।

आर्थिक स्थिति- 15 अप्रैल तक कन्या व तुला को थोड़ी आर्थिक परेशानी रहेगी। मेष व वृष को जून के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। कुम्भ वाले जातक सितम्बर के बाद जमीन या मकान क्रय करेंगे। आप वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होता रहेगा। कर्क व मिथुन के लिए इस वर्ष धन तो आएगा लेकिन व्यय भी ज्यादा होगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

शुभ समय-मेष, कर्क व कन्या के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। अगस्त के बाद तुला व मकर का समय बेहतर है। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय मीन के लिए बहुत श्रेयष्कर है।

उपाय- प्रतिदिम श्री विष्णुसहस्त्रनाम व श्री सूक्त का पाठ कीजिये। प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी को प्रसाद अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार व शनिवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग व तिल का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के साथ साथ शनि के बीज मंत्र का जप कीजिये। जो लोग बीमार रहते हैं या किसी रोग से पीड़ित हैं वो कुशोदक से शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। पीपल को जल देते रहें।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article