नवरात्र में आरती का समय (Navratri morning evening aarti time today), नवरात्र में आरती कब करें: नवरात्रि में
मां दुर्गा की पूजा और आरती सुबह और शाम - दोनों समय की जाती है। परंपरा में आरती का समय नियत पूजा मुहूर्त और संध्या काल से जुड़ा है। आरती के समय शुद्धता का ध्यान रखें और उच्चारण साफ रखें।
नवरात्र सुबह की आरती का टाइम (Navratri Aarti Morning time)
नवरात्र की प्रात: आरती में ज्यादा विलंब नहीं करना चाहिए। सुबह स्नान के बाद पूजा के दौरान आरती भी करें। पहले दीप, धूप लगा लें और फिर आरती करें। नवरात्र की प्रात: आरती सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच करना उत्तम रहता है। अगर आप नवरात्र की सुबह की आरती को ब्रह्ममुहूर्त में यानी सुबह के 4:30–6:00 AM के बीच में करते हैं तो ये और भी शुभ माना जाता है।
नवरात्र में शाम की आरती का टाइम (Navratri Aarti Evening time)
नवरात्र में सूर्यास्त के समय संध्या पूजा के साथ की जाती है और इसी समय शाम की आरती भी होती है। नवरात्र की शाम की आरती 6:00 pm बजे से 8:00 pm बजे के बीच करना श्रेष्ठ माना जाता है।
नवरात्र में आरती के नियम
नवरात्र में आरती रोजाना नियत समय पर करनी चाहिए। अगर सुबह या शाम का सही समय न मिल पाए, तो कम से कम संध्या (शाम) में आरती अवश्य करें। नवरात्रि के दिनों में अखंड ज्योति (लगातार जलता दीपक) रखने पर सुबह-शाम आरती विशेष फलदायी होती है।
