अध्यात्म

छप्परफाड़ लाभ के लिए रेडी रहें ये 6 राशियां, पूरी नवरात्रि बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Navratri 2026 Rashifal: साल 2026 की चैत्र नवरात्रि बेहद ही शुभ मानी जा रही है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति कुछ राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगी। इसके चलते इन राशि वालों को बंपर लाभ होने की उम्मीद है। इन राशि वालों पर इन 9 दिनों में माता की कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि वे खुशनसीब राशियां कौन सी हैं?

Image

इन राशियों के लिए नवरात्रि रहेगी गोल्डन पीरियड

Navratri 2026 Rashifal: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इस बार ग्रहों की स्थिति काफी खास मानी जा रही है। नवरात्रि की शुरुआत में चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। सूर्य और शनि पूरे नौ दिन मीन में ही रहेंगे। 26 मार्च तक शुक्र भी मीन में रहकर असर देंगे। कुंभ में बुध, मंगल और राहु की मजबूत स्थिति रहेगी, जबकि गुरु मिथुन और केतु सिंह में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए पूरे 9 दिन बेहद शुभ रहने वाले हैं। इस दौरान इन राशियों पर मां दुर्गा की कृपा रहेगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह 9 दिन सबसे ज्यादा शुभ रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह नवरात्रि आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। समाज में आपकी इमेज बेहतर होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। इस दौरान किए गए प्रयास आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह नवरात्रि भाग्य को मजबूत करने वाली रहेगी क्योंकि गुरु आपकी राशि में हैं। जॉब और बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं और जो काम लंबे समय से अटके थे, वे पूरे हो सकते हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, जिससे आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह समय पढ़ाई में फोकस बढ़ाने वाला रहेगा और अच्छे रिजल्ट के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। कॅरियर में नई दिशा मिलेगी और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में सुधार होगा और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। मानसिक शांति भी महसूस होगी, जिससे आप अपने काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह नवरात्रि संतुलन और ग्रोथ लेकर आएगी। जॉब और बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी और रिश्तों में भी मजबूती आएगी। अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय एक्टिविटी और मेहनत का फल देने वाला रहेगा। बुध, मंगल और राहु की मौजूदगी आपको नई प्लानिंग बनाने और उसे लागू करने की ताकत देगी। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में नए आइडिया सफल हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा। अगर आप धैर्य के साथ काम करेंगे तो यह नवरात्रि आपको अच्छा रिजल्ट दे सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह नवरात्रि सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी राशि में सूर्य, शनि और शुक्र का एक साथ होना आपको खास पावर देगा। कॅरियर में रुके हुए काम अचानक गति पकड़ सकते हैं और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। धन के मामले में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा, इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। फैमिली लाइफ में पहले से चल रही टेंशन कम होगी और रिश्तों में बैलेंस आएगा। इस दौरान आपकी सोच भी पॉजिटिव रहेगी और आप सही फैसले लेने में सफल रहेंगे, जिससे आगे चलकर बड़ा लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article