अध्यात्म

Nav Pancham Rajyog: 500 साल बाद बन रहा है नवपंचम राजयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Nav Pancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र कहता है कि नवग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। जिसका राशियों पर सीधा असर पड़ता है। इस बार गुरु व बुध ग्रह की युति से नव पंचम योग बन रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों की खुलेगी किस्मत।

Image

Nav Pancham Rajyog

Nav Pancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष में ग्रह अपनी समय- समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। ग्रहों की चाल के बदलने से हर राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ता है। इनमें से कुछ प्रभाव सकारात्मक हैं तो कुछ नकारात्मक होते हैं। ये केंद्र और त्रिकोण योग का निर्मण हो रहा है। इस बार बुध और गुरु ग्रह दोनों मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस बार यह राजयोग 500 साल बाद बन रहे हैं। यह राजयोग कुछ लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस राजयोग से लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को होगा लाभ

मिथुन

राशि मिथुन राशि के लिए नव पंचम राजयोग बेहद अनुकूल रहेगा। इस योग के दौरान बुध ग्रह मिथुन राशि के सातवें घर में होता है। इसका मतलब यह है कि इस राशि के लोग सम्मानित होते हैं। जमीन-जायदाद खरीदने के योग हैं। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों का करियर अच्छा रहेगा। करियर ग्रोथ और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो पारिवारिक जीवन के लिए यह अच्छा समय है।

कन्या राशि

नवपंचम राजयोग से कन्या राशि के जातको को लाभ मिल सकता है। आपको अप्रत्याशित आय अर्जित करने का अवसर भी मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा और व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आप हर काम में सफल होंगे। नई कार या घर खरीदने का अवसर भी मिल सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। जमीन का प्लॉट या वाहन खरीदना संभव है और यदि लेन-देन संपन्न हो गया है, तो वह पूरा हो जाएगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह भी अच्छा समय है। आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। करियर में उन्नति की संभावना है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article