अध्यात्म

नाम ज्योतिष: इन नाम की लड़कियां पति के लिए होती हैं लकी, कहलाती हैं बीवी नंबर 1

ज्योतिष अनुसार कुछ नाम की लड़कियां अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने पति के दिल पर राज करती हैं।

Image

नाम ज्योतिष अनुसार पति के लिए भाग्यशाली लड़कियां

नाम ज्योतिष अनुसार नाम के पहले अक्षर से आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकते हैं। दरअसल नाम का हमारे जीवन पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोग अपने बच्चों का नाम बेहद सोच समझकर रखते हैं। यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां एक अच्छी जीवनसंगिनी बनती हैं। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।

A अक्षर

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के A अक्षर और हिंदी के अ या आ से शुरू होता है उनका स्वभाव मिलनसार और हंसमुख होता है। ऐसी लड़कियां बहुत जल्द ही दूसरों को अपना बना लेती हैं। ये जहां जाती हैं वहां खुशियां भी अपने साथ ले जाती हैं। यही नहीं पति की पसंद और नपसंद का ये पूरा ख्याल रखती हैं। इस अक्षर के नाम वाली लड़की से शादी करने वाले व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

C अक्षर

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के C से शुरू होता है ऐसी लड़कियां हमेशा खुश रहती हैं। साथ ही दूसरों को भी खुश रखती हैं। इनका इनके जीवनसाथी के साथ रिश्ता काफी अच्छा होता है। ये पति के हाथ से हाथ मिलाकर चलती हैं और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। ये करियर में भी खूब नाम कमाती हैं।

K अक्षर

जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। कठिनाई के समय में भी पति का साथ नहीं छोड़ती हैं। इनका लड़कियों का भाग्य हमेशा ऊंचा होता है। इनके भाग्य का लाभ इनके पति को भी मिलता है।

P अक्षर

जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति के दिल पर राज करती हैं और उनके लिए हमेशा लकी साबित होती हैं। इनके तेज भाग्य के चलते इनका पति जीवन में खूब सफलता पाता है। इन लड़कियों को जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article