अध्यात्म

Nag Panchami 2025 Date: नाग पंचमी कब है? जानें नाग पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Nag Panchami 2025 Date: नाग पंचमी हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। ये खास त्योहार श्रावण मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि इस साल नाग पंचमी कब है और इस दिन कब और कैसे नाग देवता की पूजा की जानी चाहिए।

Image

nag panchami 2025 date and puja vidhi in hindi

Nag Panchami 2025 Date: हर सालश्रावण मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का शुभ त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और साथ ही नाग देवता को दूध भी पिलाया जाता है। माना जाता है कि नाग देवता की पूरे मन से पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इस पूजा को करने से काल सर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। लोग नाग पंचमी की डेट अभी से सर्च कर रहे हैं। यहां से आप नाग पंचमी 2025 की सही डेट यानी तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि जान सकते हैं।

नाग पंचमी कब है?

साल 2025 में नाग पंचमी का शुभ पर्व मंगलवार, 29 जुलाई को मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 29 जुलाई को पड़ रही है।

नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त-

नाग पंचमी के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की बात करें तो पूजा का शुभ समय सुबह 5 बजकर 41 से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

नाग पंचमी पूजा विधि-

नाग पंचमी के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर के पूजा स्थल पर गाय के गोबर या पवित्र मिट्टी से नाग का रूप बनाएं। अब नाग देवता को दूध, दही, दूर्वा, फूल, कुश, गंध, अक्षत, चावल, रोली, हल्दी, फल, मिठाई, पंचामृत और पंचमेवा अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाएं और आरती करें। नाग पंचमी के दिन व्रत कथा जरूर पढ़ना या सुनना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article