अध्यात्म

महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीखों में जन्मे लोगों में होती हैं ये 5 खूबियां, नेवर गिवअप के लिए हैं जाने जाते

Numerology Number 1 Personality Traits: अंकज्योतिष के अनुसार महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीखों में जन्म लेने वालों का मूलांक होता है, जो सूर्य से रूल होता है। इस कारण इन लोगों का स्वभाव भी सूर्य के ही समान होता है। इन लोगों में कई खूबियां पाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी हैं?

Image

मूलांक 1 वालों में क्या खूबियां होती है?

Numerology Number 1 Personality Traits: न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा के बारे में काफी कुछ बताती है। जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। यह मूलांक बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसे नेतृत्व, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसी कारण इन तारीखों में जन्मा व्यक्ति जन्मजात राजा होता है। सूर्य व्यक्ति को आत्मबल, ऊर्जा, पहचान और सफलता देने वाला ग्रह है। यही कारण है कि मूलांक 1 वाले लोग अक्सर भीड़ से अलग नजर आते हैं और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं। ये जल्दी गिवअप नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि इन तारीखों में जन्मे लोगों में कौन-कौन सी खास खूबियां होती हैं।

नेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता

मूलांक 1 वाले लोगों की सबसे बड़ी खासियत उनका लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग दूसरों के पीछे चलने के बजाय खुद रास्ता बनाना पसंद करते हैं। किसी भी काम की जिम्मेदारी लेने से ये पीछे नहीं हटते और टीम को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। ऑफिस हो या पर्सनल लाइफ, लोग इनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं।

आत्मविश्वास से भरी पर्सनैलिटी

इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ये अपनी बात खुलकर रखते हैं और अपने फैसलों पर भरोसा करते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी ये घबराते नहीं हैं, बल्कि समाधान ढूंढने की कोशिश करते हैं। यही आत्मविश्वास इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है।

नई शुरुआत करने का साहस

मूलांक 1 वाले लोग नई चीजें शुरू करने से नहीं डरते हैं। ये रिस्क लेने में विश्वास रखते हैं और अपने दम पर कुछ नया करने की चाह रखते हैं। बिजनेस, करियर या किसी भी क्षेत्र में ये लोग इनोवेशन और क्रिएटिविटी के साथ आगे बढ़ते हैं।

स्पष्ट सोच और मजबूत निर्णय क्षमता

इनकी सोच साफ और स्पष्ट होती है। ये लोग ज्यादा कन्फ्यूजन में नहीं रहते और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि ये अक्सर अपने फैसलों से सफलता हासिल कर लेते हैं। मूलांक 1 वाले लोग अपने काम के लिए पहचान और सम्मान चाहते हैं। ये मेहनत भी उसी दिशा में करते हैं, जहां उन्हें सराहना मिले। ये लोग भीड़ में खोने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं।

ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना

ये लोग अपने काम और रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं। जिम्मेदारी निभाने में ये पीछे नहीं हटते और जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं।

थोड़ा जिद्दी और गुस्सैल

जहां इतनी खूबियां होती हैं, वहीं कुछ कमियां भी देखने को मिलती हैं। मूलांक 1 वाले लोग कभी-कभी जिद्दी हो जाते हैं और अपनी बात मनवाने की कोशिश करते हैं। गुस्सा भी जल्दी आ सकता है, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहता।

इन क्षेत्रों में बनाते हैं अपना करियर

मूलांक 1 वाले लोग प्रशासन, मैनेजमेंट, बिजनेस, राजनीति या किसी भी लीडरशिप रोल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये खुद के दम पर सफलता पाने में विश्वास रखते हैं और अक्सर ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article