अध्यात्म

Muharram Ki Namaz: मुहर्रम की नमाज का सही तरीका और पढ़ें, दुआ ए आशूरा

Muharram Ki Namaz, Ashura Ki Dua: यौम ए आशूरा इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। इस साल का आशूरा 6 जुलाई 2025, दिन रविवार को मनाया जाएगा। यहां से आप मुहर्रम की नमाज का सही तरीका और आशूरा की दुआ पढ़ सकते हैं।

Image

Muharram Ki Namaz, Ashura Ki Dua: मुहर्रम हिजरी कैलेंडर का पहला महीना होता है। मुहर्रम के 10वें दिन तो आशूरा का दिन कहा जाता है। इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं अनुसार यौमे अशुरा के दिन की गई सभी दुआएं अल्लाह के यहां कबूल हो जाती हैं। आशूरा का दिन पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग खुशी नहीं मातम मनाते हैं।

मुहर्रम की नमाज का तरीका-

नियत की मैंने दो रकात नफ्ल नमाज़, वास्ते अल्लाह तआला के, मुह मेरा काबा शरीफ की तरफ और अल्लाहु अकबर कहकर हाथ बांध लें। दोनों रकअत में सूरह फातिहा के बाद दस बार सूरह इखलास पढ़ना है और फिर नमाज खत्म करने के बाद आपको एक बार अयातुल कुरसी, नौ बार दुरूद इब्राहिम पढ़ कर उसके बाद अशूरा की दुआ पढ़नी है जो आगे दी गई है।

आशूरा की दुआ (Ashura ki Dua)-

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

या क़ाबि ल तौबति आदम यौम आशूराअ

या फारिजा करबी जिन्नूनी यौम आशूराअ

या जामी अ शमली याक़ूब यौम आशूराअ

या सामी अ दाअवती मूसा व् हारून यौम आशूराअ

या मुगि स इब्राहिम मिनन्नारी यौम आशूराअ

या राफ़ीअ इदरीस इलस्समाई यौम आशूराअ

या मुजी ब दावती सालिहिन फिन्नाकती यौम आशूराअ

या नासि र सय्येदेना मुहम्मदिन सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम यौम आशूराअ

या रहमान नददुनिया वल आखिरती व् रहिमहुमा सल्ली अला सय्येदेना मुहम्मदिंव व् अला आली सय्येदेना मुहम्मदिंव व सल्ली अला जमीईल अम्बियाई वल मुरसलीन वक़ज़ी हाजातीना फिददुनिया वल आखिरती व अतिल उम रना फी ताअतीक व मुहब्बतिक व रेदाक व अहयेना हयातन तैय्यबतओं वतवफ़्फ़ना अललईमानी वल इस्लामी बिरहमतिक या अरहमर्राहिमीन। अल्लाहुम्मा बीइज़्ज़िल हसनी व् अखीही व उम्मीही व् अबिहि व जद्दीही व् बनिहि फर्रीज अन्ना मानहनू फ़ीहि ।

(नोट: आशूरा की दुआ safarkidua.in से ली गई है)

मुहर्रम की दुआ (10 Muharram Dua In Hindi)-

सुब्हानल्लाही मिलअलमिज़ानी व् मुन्तहलइल्मी व् मबलग़ र्रेरदा व ज़िन तल अर्शी लामल जाअ वला मन जाअ मिनल्लाही इल्ला इलैहि । सुब्हानल्लाही अददश शफई वल वितरि व अदद कलीमातिल्लाहित्तामती कुल्लीहा नसअलुकस्सलामत बिरहमतिक या अरहमर्राहिमीन । व हुवा हसबुन व नेमल वकील । नेमल मौला व नैमन्नसिर । वलाहौला वला कुव्वत इल्ला बिल्लाहिल अलियिल अज़ीम । व सल्लल्लाहु तआला अला सय्येदेना मुहम्मदिंव व्अला आलिहि वसहबिहि वअलल मुअमिनीना वल मुअमिनाती वल मुस्लिमीन वल मुस्लिमाति अदद ज़ररातील वुजुदी व् अदद मालुमातील्लाही वलहम्दुलिल्लाही रब्बिल आलमीन । आमीन । सुम्मा आमीन ।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article