अध्यात्म

Muharram 2024 Date: इस साल मुहर्रम कब है, क्या होता है, कैसे मनाया जाता है?

Muharram Kyu manaya Jata Hai: इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में दुनियाभर के मुस्लिम मुहर्रम मनाते हैं। मुहर्रम इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक होता है।

Image

Muharram q manaya Jata Hai, Why Muharram Is Celebrated In Hindi

Muharram Kyu manaya Jata Hai: मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला महीना होता है और इस महीने का दसवां दिन सबसे अहम माना जाता है। जिसे आशूरा के रूप में जाना जाता है। इस दिन को शिया मुसलमान शोक दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। बता दें हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। उनकी शहादत की याद में ही मुहर्रम महीने के दसवें दिन को इस्लाम धर्म के लोग मातम के तौर पर मनाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल मुहर्रम महीना कब से शुरू हो रहा है।

मुहर्रम 2024 डेट इन इंडिया (10 Muharram 2024 Islamic Calendar)

इस्लामिक कैलेंडर अनुसार मुहूर्रम की शुरुआत 8 जुलाई से हो रही है तो वहीं आशूरा मनाने की तारीख 17 जुलाई है। मुहर्रम बकरीद के 20 दिन बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं अनुसार मुहर्रम महीने के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे।

मुहर्रम क्यों मनाया जाता है ? (Muharram Kyu Manaya Jata Hai)

मुहर्रम इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं अनुसार इमाम हुसैन, पैगंबर मोहम्मद के नाती थे, जो कर्बला की जंग में शहीद हो गए थे।

मुहर्रम कैसे मनाया जाता है? (Muharram Kaise Manaya Jata Hai)

मुहर्रम का 10वां दिन सबसे खास होता है जिसे आशूरा के नाम से जाना जाता है। इस दिन ताजियादारी की जाती है। इस दिन मुस्लिम लोग इमाम हुसैन की शहादत की याद में जुलूस निकालते हैं। तो वहीं इस दिन शिया समुदाय के लोग ताजिया निकालते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article