Happy Birthday MS Dhoni: अंकज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 बनता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म मूलांक भी 7 है। इस मूलांक के लोग मेहनती, बुद्धिमान और निडर होते हैं। ये जो काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इन लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। इन लोगों की धैर्य शक्ति दूसरों के मुकाबले ज्यादा होती है। चलिए जानते हैं मूलांक 7 वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
मूलांक 7 वालों का स्वभाव
मूलांक 7 वाले रहस्यमयी होते हैं और अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इनका स्वभाव काफी सरल होता है यही वजह है कि ये खूब मान सम्मान पाते हैं। इन लोगों गजब की एकाग्रता शक्ति होती है जिस वजह से ये अपने मार्ग से कभी नहीं भटकते। इन लोगों की धैर्य शक्ति भी दूसरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा अधिक होती है। ये जीवन में आने वाली मुश्किलों से आसानी से निकल जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातक भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं उसमें सफलता पाते हैं। ये मेहनती, बुद्धिमान, निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये अपनी लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। ये अपने कार्यक्षेत्र में ये खूब तरक्की करते हैं। इन लोगों को कभी किसी की नजर नहीं लगती।
मूलांक 7 का ग्रह स्वामी
मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है। केतु की वजह से ही ये लोग दार्शनिक, चिंतक और धार्मिक स्वभाव के होते हैं। इन्हें नई-नई चीजों के बारे में जानना काफी पसंद होता है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी पहचान लेते हैं।
प्रेम का दिखावा नहीं करते
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 के लोग अपने पार्टनर को खूब चाहने वाले होते हैं लेकिन ये प्रेम में दिखावा नहीं करते।
