अध्यात्म

शुक्र के कर्क राशि में गोचर से इन राशि वालों को हो सकता है भारी नुकसान, धन हानि के बन रहे योग

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव 7 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चंद्र देव की राशि कर्क में मौजूद रहेंगे। इस राशि में शुक्र का गोचर कुछ राशि वालों की जिंदगी में तबाही मचा देगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

shukra gochar 2024

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव 7 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं और ये 31 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र का इस राशि में गोचर सभी राशि वालों के स्वास्थ्य, प्रेम, करियर और आर्थिक जीवन को प्रभावित करेगा। जिनमें कुछ राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा तो कुछ राशि वालों को इस गोचर के परिणामस्वरूप कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यहां हम उन राशियों के बारे में बात करेंगे जिनके लिए े गोचर अशुभ साबुत होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

इन राशियों को हो सकती है पैसों की तंगी

मेष राशि- शुक्र के गोचर के परिणामस्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। करियर में ढेरों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मामलों में काफी पैसा खर्च हो सकता है। पैसों की बचत में दिक्‍कत आ सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के अचानक से खर्चे बहुत ज्‍यादा बढ़ सकते हैं। करियर में आपको भारी नुकसान हो सकता है। समझदारी से काम लें नहीं तो परेशान रहेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बिजनेस में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि के आसार दिख रहे हैं।

वृश्चिक राशि- शुक्र के गोचर के परिणामस्वरूप वृश्चिक राशि वालों के जीवन में अशांति रहेगी। नौकरी में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं व्‍यापारियों को भी इस दौरान कम मुनाफा होने की संभावना रहेगी। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article