अध्यात्म

Shukravar ke Upay: क्या शुक्रवार को बाल धो सकते हैं, शुक्रवार को नाखून काटने से क्या होगा- जानें इस दिन क्या करें, क्या नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 08:51 AM IST

Shukravar ke Upay: ज्‍योतिष शास्‍त्र में हर काम को करने के लिए शुभ और अशुभ दिन निर्धारित किया गया है। इन कामों में बाल धोने से लेकर नाखून काटने तक के आम कार्य भी शामिल है। इन कार्यों के लिए शुक्रवार के दिन को बेहतर बताया गया है। आईये विस्‍तार से जानते हैं कि शुक्रवार के दिन क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं।

Image

शुक्रवार के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • धन की देवी मां लक्ष्‍मी को समर्पित है शुक्रवार का दिन
  • शुक्रवार के दिन बाल धोना माना जाता है बहुत शुभ
  • शुक्रवार के दिन पैसों के लेन-देन से बचें

Shukravar ke Upay: हिंदू धर्म में हर काम को करने के लिए शुभ और अशुभ दिन निर्धारित किए गए हैं। कई ऐसे कार्य होते हैं जिसे करने के लिए दिनों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। इन कामों में बाल धोने से लेकर नाखून काटने तक के आम कार्य भी शामिल है। इसके लिए भी अच्‍छा और खराब दिन देखना जरूरी होता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में इन कार्यों को दिन के अनुसार करने पर शुभ और अशुभ फल मिलता है। क्‍या आप जानते हैं कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी को समर्पित है और इस दिन बाल धोने और नाखून काटने से जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ सकता है। आईये विस्‍तार से जानते हैं कि शुक्रवार के दिन क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं।

शुक्रवार को बाल धोना और नाखून काटना होता है शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन बाल धोना सबसे ज्यादा शुभ होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्‍मी और शुक्र देव की कृपा बरसती है। इसके साथ ही धन का भी लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप शुक्रवार को नाखून काटते हैं, तो यह ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है। इस दिन शुक्र ग्रह से का प्रभाव होता है, जो सौन्दर्य के प्रतीक माने गए हैं। इसलिए शुक्रवार को बाल और नाखून कटवाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख आने के साथ व्यक्ति धनवान बन सकता है।

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

अगर आप किसी काम की शुरूआत करते हैं और वो काम काम बनते-बनते बिगड़ रहा है, तो आप शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी खिला सकते हैं। ऐसा करने से इससे बिगड़ता काम भी बन सकता है। वहीं, अगर आप शुक्रवार के दिन किसी अच्छे काम के लिए बाहर जा रहे हैं, तो निकलने से पहले दही-चीनी खाकर जाएं। इससे आपको काम में सफलता मिल सकती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन नहाने के बाद बाद सफेद रंग के वस्त्र पहनें और मां लक्ष्मी के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही उनके सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें। इस दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में कौड़ी, कमल, शंख, बताशे और मखाने अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

शुक्रवार के दिन यह भूलकर भी ना करें

मान्‍यता है कि शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है। इस दिन किचन के सामानों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। साथ ही चीनी का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है। वहीं, शुक्रवार के दिन घर के अंदर व बाहर गंदगी नहीं रखनी चाहिए। इससे लक्ष्‍मी मां रुष्‍ट हो सकती हैं। साथ ही इस दिन गंदे व फटे कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article