अध्यात्म

Puja Ke Niyam: घी या तेल किस चीज से ज्योत जलाना होता है शुभ, नहीं पता होंगे आपको पूजा के अहम नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 02:52 PM IST

Vastu Shastra: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले दीपक जलाना बहुत ही शुभ होता है। इसके बगैर न तो कोई पूजा सम्पन्न मानी जाती है और न ही शुभ फल मिलता है। घर के मंदिर में रोज दीपक जलाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि घर में घी का दीपक जलाना शुभ होता है या तेल का?

Image

भगवान को प्रसन्‍न करने के लिए उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • घी का दीपक जलाने से भगवान होते हैं अति प्रसन्‍न, दूर होती है नेगेटिविटी एनर्जी
  • तेल का दीपक पूर्ण करता है मनोकामना, दूर होती हैं मानसिक परेशानियां
  • दीपक जलाते समय हमेशा रखें सही दिशा का ध्‍यान


Vastu Shastra: दीपक जलाना हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। किसी भी पूजा पाठ या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले दीपक जला कर भगवान को प्रसन्‍न किया जाता है। बिना दीपक जलाए न तो कोई पूजा सम्पन्न मानी जाती है और न ही शुभ फल मिलता है। शास्‍त्रों में दीपक जलाने के कई फायदे होते हैं। घर के मंदिर में रोज दीपक जलाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि घर में घी का दीपक जलाना शुभ होता है या तेल का। इसके बारे में विस्‍तार से जानकारी दी जा रही है कि भगवान को प्रसन्‍न करने के लिए किस का दीपक जलाना शुभ रहेगा।

घी का दीपक जलाने के फायदे

घर हो या मंदिर कहीं पर भी पूजा पाठ बिना दीपक की लौ के पूरी नहीं मानी जाती है। दीपक से भगवान प्रसन्‍न होते हैं। यह दीपक अगर घी का हो तो यह भगवान को प्रसन्‍न करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। घी का दीपक घर में या मंदिर में जलाने से देवी देवताओं को समर्पित किया जाता है। साथ ही घर में लक्ष्‍मी का वास होता है और सुख शांति बनी रहती है। इससे घर का वास्‍तु दोष भी खत्म होता है और नकारात्‍मक उर्जा दूर रहती है।

तेल का दीपक पूर्ण करता है मनोकामना

अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो सरसों के तेल का दीपक भगवान के सामने जलाना शुभ माना जाता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार इससे जातक की इच्‍छा पूरी हो सकती है। इसके अलावा शनिवार को शनिदेव के मंदिर या पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि पीड़ा से मुक्‍तिी मिलती है। ध्‍यान रहे की खंडित दीपक को शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही तेल का दीपक जलाते समय लम्बी बत्ती का ही इस्‍तेमाल करें।

दीपक जलाते हुए रखें दिशा का ध्‍यान

घी का दीपक हो या फिर तेल का दीपक इनको जलाते समय हमेशा दिशा का जरूर ध्‍यान रखें। जल्‍दबाजी में दीपक को भूलकर भी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि गलत दिशा में दीपक रखने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान के साथ साथ-साथ मानसिक परेशानियों से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। आप जब भी दीपक जलाएं तो जलाकर उसे पश्चिम दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आ सकती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article