अध्यात्म

Morning Mantra: सुबह के समय करें इन पांच मंत्रों का जाप, पूरा दिन बीतेगा अच्छा

Morning Mantra: शास्त्रों में मंत्र के जाप का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान का पूरा दिन उसके सुबह के काम पर निर्भर करता है। अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो इंसान का दिन अच्छा गुजरता है। सुबह के समय किन मंत्रों का जाप करें। यहां पढ़ें मंत्र।

Image

morning mantra

Morning Mantra: शास्त्रों में मंत्र के जाप का बहुत अधिक महत्व है। मंत्रों के जाप से मनुष्य को मानसिक शांति प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि दिन की शुरुआत जितनी अच्छी होगी पूरा दिन भी उतना अच्छा ही बितेगा। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सुबह आंख खुलते ही भगवान का नाम लेने से आपका दिन अच्छा जाता है। यह सौभाग्य भी लाता है। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ मंत्रों का भी उल्लेख है। इन मंत्रों का सुबह के समय जाप करने से साधक को शांति का अनुभव होता है और वो अपने भीतर साकारात्मक ऊर्जा महसूस करता है। रोज सुबह इन मंत्रों का जाप करने से भगवान प्रसन्न होंगे और हर मनोकामना पूरी होगी। ऐसा कहा जाता है कि किसी मंत्र का ध्यानपूर्वक जाप करने से शरीर की आंतरिक शक्तियां जागृत हो जाती हैं। ये शक्तियां सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं, जिससे व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान रहता है। तो आइए जानें इन मंत्रों के बारे में...

इन मंत्रों का करें जाप

कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती।

करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।

समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले,

विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व मे

‘गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति.

नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु..’

सर्वमंगल मांगल्यै शिव सवार्थ साधिक।

शरण्ये त्रयम्बके गौरि नरायणि नमोस्तु ते।।

आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।

दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते।।

सुबह के समय इन पांच मंत्रों के जाप से साकारात्मक आती है और पूरा दिन बहुत अच्छा बितता है। यदि आप भी अपने पूरे दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो हर रोज सुबह इन मंत्रों का जाप करें। ये मंत्र व्यक्ति को अंदर से ऊर्जावान बनाती है जिसके कारण वो पूरे दिन काफी अच्छा और ऊर्जावान महसूस करता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article