अध्यात्म

February Monthly Horoscope 2024: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल यहां देखें

February Monthly Horoscope 2024 (मासिक राशिफल 2024): फरवरी महीना मेष राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। धन का आगमन होगा। वहीं मिथुन राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए भी ये महीना शुभ साबित होगा।

Image

Monthly Horoscope February 2024

February Monthly Horoscope 2024 (मासिक राशिफल फरवरी 2024): यह माह मीडिया और बैंकिंग सेवा वालों के लिए बेहतर परिणाम प्रदान करने वाला है। मेष और वृश्चिक राशि के जातक सफलता की प्राप्ति तो करेंगे ही बल्कि आय प्राप्ति के नए स्रोत भी तलाश करेंगे। मिथुन राशि के लोग आलस्य का परित्याग करें और अपने कर्म पथ पे चलें। कर्क राशि के राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग अति लाभान्वित होंगे वहीं इनको अपने धन के व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। सिंह राशि के छात्र सफल रहेंगे। कुम्भ और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का फरवरी का राशिफल।

मेष राशि फरवरी राशिफल

कई नए लोगों से नव परिचय का माह है। आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा। आई टी और मैनजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है। गरीबों में लाल वस्त्र दान करें।

वृषभ राशि फरवरी राशिफल

एमबीए तथा लॉ के छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नई योजना पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। मित्रों संग घूमने का माह है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पे बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकता है। बी टेक और मीडिया के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि फरवरी राशिफल

क्रोध का परित्याग करें। आलस्य छोड़ें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में भावुकता प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। हरा तथा नीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

कर्क राशि फरवरी राशिफल

प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का माह बहुत सफल रहेगा। सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करने का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति और वकालत करने वाले जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। लव लाइफ सफल रहेगी। बी पी से दिक्कत रहेगी। श्री कृष्ण उपासना करें। पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें।

सिंह राशि फरवरी राशिफल

राजनीति में प्रगति का समय है। आई टी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला और लाल रंग शुभ है। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गो माता को गुड़ खिलाएं। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि फरवरी राशिफल

छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बहते जल में दूध प्रवाहित करें।

तुला राशि फरवरी राशिफल

रुके मामले हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आई टी, मीडिया और मनोरंजन फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने बास का मन मोह लेंगे। फ़िल्म और टी वी फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि फरवरी राशिफल

जॉब में कुछ दिनों से किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे। संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे। इंजीनियरिंग, एमबीए और ला के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। नारंगी और पीला आज का आपका शुभ रंग है। लव लाइफ में टूरिंग और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

धनु राशि फरवरी राशिफल

व्यवसाय में कुछ जरूरी कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। इंजीनियरिंग, लॉ और मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। पीला रंग शुभ है। मधुमेह से परेशानी हो सकती है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि फरवरी राशिफल

व्यवसाय में कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। विवादों से बचने का समय है। आई टी और मीडिया के लोगों को बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा। प्रेम में असत्य मत बोलें। हरा और कत्थई रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को काला वस्त्र दान करें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

कुंभ राशि फरवरी राशिफल

तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और आई टी फील्ड से सम्बद्ध जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना होगा, विवाद हो सकता है। आसमानी और हरा आज का आपका शुभ रंग है।

मीन राशि फरवरी राशिफल

एम बी ए और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। आई टी और मैनेजमेंट के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। बी पी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी तथा सफेद रंग शुभ है। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को केला खिलाएं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article