अध्यात्म

Man Madan Gopal Aarti Lyrics in Hindi : मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल आरती, भजन लिरिक्स हिंदी में लिखित

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 16, 2025, 10:21 PM IST

मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल आरती (Man Madan Gopal Aarti Lyrics in Hindi): जन्माष्टमी पर गाने के लिए देखें मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल आरती, भजन लिरिक्स हिंदी में लिखित। इसे गाकर कृष्ण भक्ति में डूबने का एक अलग ही अनुभव ही आपको मिलेगा।

Image

मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल आरती

मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल आरती (Man Madan Gopal Aarti Lyrics in Hindi): जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर भजन, गीत, गाने, सोहर आदि गाए जाते हैं। जन्माष्टमी की लोकप्रिय आरती और पॉपुलर भजन में से है मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल आरती। इसे गाने पर पूरा माहौल उल्लास और आध्यात्मिकता से भर जाएगा। यहां देखें मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल आरती, भजन लिरिक्स हिंदी में लिखित।

Mero Madan Gopal Aarti Lyrics in Hindi Likhit, Text

मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल,

धन दौलत मोहे कुछ ना चाहिए जोड़ू दोनों हाथ,

मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल.....

छोटा सा एक बंगला चाहिए घुम्मन को एक कार,

धूम धाम में घर को आऊ नौकर चाहिए चार,

मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल....

दाल भात खाने को चाहिए ऊपर घी की धार,

पूड़ी कचौड़ी कुछ ना चाहिए रबड़ी लच्छेदार,

मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल....

जालीदार एक लहंगा चाहिए ऊपर चुनरी लाल,

गोरी गोरी भैया हरी हरी चूड़ियां अमर रहे सुहाग,

मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल....

पूत तो सपुत चाहिए बहू कुलवंती नार,

आए गये की लाज रखें और दोनों कुल की लाज,

मेरो मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल.....

छोटा सा एक पोता चाहिए सर पर रख दो हाथ,

वेद डॉक्टर घर ना आवे जी वे सौ सौ साल,

मदन गोपाल मेरो मदन गोपाल.....

जन्माष्टमी के अन्य लोकप्रिय भजन

कृष्ण भक्ति में जहां आरती कुंज बिहारी की... करी जाती है वहीं और भी कई प्रसिद्ध भजन हैं जिनके लिरिक्स आप यहां देख सकते हैं। मेरा आपकी कृपा से..., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी..., अच्युत केशवम..., ओ कान्हा अब तो मुरली की..., भादो के रात अंधरिया... मेरे बांके बिहारी लाल..., गोविंद बोलो हर गोपाल बोलो..., राधे राधे बोलो चले आएंगे बिहारी... आदि टॉप भजन और गीतों के लिरिक्स हमने आपके लिए अपनी वेबसाइट पर संजोए हैं।

End of Article