अध्यात्म

बुध का धनु राशि में गोचर 4 जनवरी 2025: इन तीन राशियों को होगा बंपर लाभ!

Mercury Transit in Sagittarius 2025: 4 जनवरी 2025 को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर जायेगा। जिससे 3 राशियों को बंपर फायदा होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Mercury transit in Sagittarius

Mercury Transit in Sagittarius 2025: वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि और संचार कौशल का कारक माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो व्यक्ति जीवन में खूब सफलता हासिल करता है क्योंकि बुध का संबंध हमारी मानसिक क्षमताओं जैसे कि सोचने, बोलने, सीखने और लिखने से है। 4 जनवरी 2025 को बुध देव गुरु की राशि धनु में गोचर शुरू कर देंगे। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

मेष राशि

बुध का धनु राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। आप अपने अच्‍छे कर्मों को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आध्‍यात्मिक मार्ग की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का अपन जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। नया काम शुरू करने के योग बनेंगे। इस दौरान आपको हर काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में भी खूब तरक्की हासिल करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर लकी साबित होगा। करियर में आप खूब तरक्की हासिल करेंगे। वाहन की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। अगर मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय शुभ है। इस दौरान आप कई माध्यमों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article