अध्यात्म

इन 5 राशियों का सुख-चैन छीन लेगा जड़त्व योग, बचाव के लिए 11 अप्रैल तक करें ये उपाय

Budh Rahu Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है, वहीं राहु भ्रम, अचानक घटनाओं और असमंजस की स्थिति पैदा करता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

Image

राहु और बुध की युति किनके लिए अच्छी नहीं रहेगी?

Budh Rahu Yuti 2026: इस समय राहु और बुध कुंभ राशि में युति बना रहे हैं, जिससे जड़त्व योग का निर्माण हो रहा है। यह योग 11 अप्रैल तक रहेगा, क्योंकि इसके बाद बुध मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। कुंभ राशि से यह युति अलग-अलग राशियों के अलग भावों में बनकर असर डालेगी। जड़त्व योग का मतलब होता है फैसलों में देरी, भ्रम की स्थिति और कई बार गलत निर्णय। ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर कुछ राशि वालों के लिए यह युति सुख-चैन छीनने वाली साबित हो सकती है। ऐसे में इन राशि वालों को कुछ उपायों को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह युति के लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग दशम भाव में बन रहा है। इस दौरान कामकाज में भ्रम की स्थिति बन सकती है। गलत निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है या किसी काम में देरी हो सकती है। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव भी बढ़ सकता है।

उपाय: हर बुधवार को हरे मूंग का दान करें और 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें, इससे सोच स्पष्ट रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह योग अष्टम भाव में बन रहा है, जो अचानक घटनाओं और नुकसान का भाव माना जाता है। इस दौरान अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या कोई काम अटक सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

उपाय: बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरी सब्जियों का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह योग सप्तम भाव में बन रहा है। इस दौरान रिश्तों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखना जरूरी रहेगा।

उपाय: बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें और 'ॐ गण गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह योग चतुर्थ भाव में प्रभाव डाल रहा है। इस दौरान घर के माहौल में तनाव रह सकता है। मन अशांत रह सकता है और किसी फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है।

उपाय: बुधवार के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और हरी वस्तुओं का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही यह युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा असर महसूस हो सकता है। यह योग लग्न भाव में बन रहा है, जिससे सोच में भ्रम, आत्मविश्वास में कमी या गलत निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है।

उपाय: बुधवार के दिन हरे कपड़े पहनें, गाय को हरा चारा खिलाएं और बुध मंत्र का जाप करें।

ज्योतिष के अनुसार राहु और बुध की यह युति जड़त्व योग बनाकर कुछ राशियों के लिए निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती है। ऐसे में धैर्य से काम लेना, जल्दबाजी से बचना और छोटे-छोटे उपाय करना इस दौरान काफी मददगार साबित हो सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article