अध्यात्म

सावधान, आपके Love Affairs की पोल खोल सकती हैं हाथ की ये रेखाएं

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 12:38 PM IST

Love Line In Hand: हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जो आपकी लव लाइफ के कई सीक्रेट बयां कर सकती हैं। जानिए कहां होती हैं ये रेखाएं।

Image

हाथ की ये रेखा बताती है कि कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ और कितने रहेंगे आपके प्रेम संबंध

Marriage Line Palmistry: हर व्यक्ति को ये जानने की इच्छा रहती है कि उसकी लव लाइफ कैसी रहेगी। शादी कब और किससे होगी साथ ही कैसा लव पार्टनर मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ की रेखा से भी आप इन सब चीजों के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। बता दें कि हाथ में कुछ रेखाएं हैं जो आपकी लव लाइफ से लेकर मैरिज लाइफ तक के राज खोलती है। हर किसी के हाथ में ये रेखाएं होती हैं। जानिए इस रेखा के बारे में दिलचस्प जानकारी।

कहां होती है विवाह रेखा

यहां होती है विवाह रेखा

यहां होती है विवाह रेखा

हथेली में सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे का स्‍थान बुध पर्वत का होता है। इसी बुध पर्वत के आखिर में साइड की तरफ कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। किसी के हाथ में एक रेखा होती है तो किसी के एक से ज्यादा। यही रेखाएं आपके प्रेम संबंधों, रोमांस और वैवाहिक संबंधों के बारे में बताती हैं।

Love Affairs के बारे में ऐसे चलता है पता

पोल खोल सकती है विवाह रेखा

पोल खोल सकती है विवाह रेखा

हाथ में विवाह रेखा जितनी संख्या में होती है उतने ही लव अफेयर होने के आसार रहते हैं। जैसे अगर किसी के हाथ में 3 रेखाएं हैं जिनमें से 2 हल्की और एक गहरी है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के 2 अफेयर के बाद शादी होगी। इन रेखाओं में जो सबसे साफ और स्पष्ट रेखा होती है वही विवाह रेखा कहलाती है।

टूटी-फूटी विवाह रेखा

शुभ नहीं मानी जाती है ऐसी विवाह रेखा

शुभ नहीं मानी जाती है ऐसी विवाह रेखा

अगर विवाह रेखा टूटी हुई है तो इसका मतलब है आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पती-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। ऐसी स्थिति में कई बार दूसरा विवाह होने के भी चांस रहते हैं।

Extra Marital Affair का बताती है ये रेखा

love affair after marriage

शादी के बाद अफेयर चलने का संकेत देती है ये रेखा

अगर विवाह रेखा के बाद कोई हल्की रेखा दिखाई दे रही है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति का शादी के बाद अफेयर रहेगा।

तलाक होने का संकेत देती है ये रेखा

तलाक होने का संकेत देती है ये रेखा

तलाक होने का संकेत देती है ये रेखा

अगर विवाह रेखा को ऊपर से कोई रेखा काट रही है तो इसका मतलब तलाक से है। या फिर ऐसे लोगों की मैरिज लाइफ बड़ी ही मुश्किल से आगे बढ़ती है।

नीचे की तरफ झुकी हुई विवाह रेखा

vivah rekha in hand

अशुभ मानी जाती है ऐसी विवाह रेखा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा नीचे की तरफ झुकी होती है तो ऐसे लोगों की कई बार बात तलाक तक पहुंच जाती है। साथ ही अगर विवाह रेखा के आरंभ में 2 शाखाएं हैं तो ऐसे लोगों की पार्टनर के साथ अक्‍सर अनबन रहती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article