Shubh Vivah Muhurat 2023: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। ऐसी मान्यता है, कि शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य करने से किसी प्रकार की विघ्न-बाधाएं नहीं आती है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो शुभ मुहूर्त में विवाह करने से व्यक्ति का जीवन हमेशा खुशियां रहता है। साल 2023 बहुत जल्द आने वाला है। बता दें नए साल में विवाह के कई सारे मुहूर्त बन रहे हैं। पंडितों के अनुसार विवाह के लिए कुछ अबूझ मुहूर्त भी होते हैं, जिसमें विवाह करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में भी बहन या बेटी की शादी की बात चल रही है और आप यह विवाह 2023 में करने की सोच रहे हैं, तो आप यहां नए साल में कब-कब घर में शहनाई बज सकती है, इसकी सारी जानकारियां इस आर्टिकल से आप प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको साल 2023 में विवाह का शुभ मुहूर्त कब-कब है बताते हैं।
शुभ विवाह मुहूर्त 2023 (Shubh Vivah Muhurat 2023)
जनवरी 2023 विवाह मुहूर्त- 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त- 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28
मार्च 2023 विवाह मुहूर्त- 1, 5,6, 9,11,13
मई 2023 विवाह मुहूर्त- 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून 2023 विवाह मुहूर्त- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27
नवंबर 2023 विवाह मुहूर्त- 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर 2023 विवाह मुहूर्त- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15
साल 2023 में इन महीनों में नहीं बज सकेगीं शहनाई: हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 अप्रैल माह से लेकर नवंबर माह के शुरूआत तक विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। बता दें जुलाई माह से चतुर्मास भी शुरू हो जाएगा। इस माह से अगले 4 माह तक भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। ऐसे में यदि आप नए साल में घर में शहनाई बजाने की सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए शुभ मुहूर्त में आप अपनी बेटी या बहन की शादी कर सकते है।
(डिसक्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
