अध्यात्म

Margashirsha Month 2022 Dates: मार्गशीर्ष महीना 2022 कब से लगेगा, विवाह के लिए शुभ माना जाता है ये मास

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 9, 2022, 04:13 PM IST

Margashirsha Month 2022 start and end date (मार्गशीर्ष महीना 2022 कब से लगेगा) : कार्तिक महीने के बाद मार्गशीर्ष महीने की शुरूआत हो गई है। अगहन मास 2022 9 नवंबर से लगा है। जानें श्री कृष्ण के इस प्रिय मास के बारे में।

Image

Margashirsha Month 2022 Dates: मार्गशीर्ष महीना 2022 कब से लगेगा, विवाह के लिए शुभ माना जाता है ये मास

Margashirsha Month 2022 start and end date (मार्गशीर्ष महीना 2022 कब से लगेगा) : कार्तिक महीने के बाद अगहन यानी मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत होगी। शास्त्रों के मुताबिक मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। इस माह में भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में शादी-विवाह कार्यक्रम को काफी शुभ माना जाता है। बहरहाल, आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष के महीने की शुरुआत कब से हो रही है।

Margashirsha (Aghan) Month 2022 start and end date

इस बार मार्गशीर्ष की शुरुआत 9 नवंबर, बुधवार से हो रही है। वहीं, 8 दिसंबर, गुरुवार मार्गशीर्ष माह का आखिरी दिन है। बता दें कि आखिरी दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है। मृगशिरा से ही मार्गशीर्ष माह का नाम बना है।

Margashirsha Month Importance: शादी-विवाह है शुभ

मार्गशीर्ष माह में शादी-विवाह के कार्यक्रम काफी शुभ माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह हुआ था। यही वजह है कि इस तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है।

मार्गशीर्ष महीने में करें भगवान कृष्ण की पूजा

इस माह में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा होती है। इस महीने में मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। दरअसल, इसी दिन भगवान ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

माखन मिश्री का भोग लगाएं

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करके सभी सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान को माखन-मिश्री अत्यंत प्रिय है। इसलिए उन्हें रोजाना माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ में तुलसी का पत्ता भी अर्पित करें, इससे भगवान श्रीकृष्ण आपकी हर विपदा को दूर करेंगे। इस माह में गाय की विशेष तौर पर सेवा करनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को गाय अत्यंत प्रिय है। यही वजह है कि मार्गशीर्ष माह में गाय की विशेष पूजा भी होती है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article