March 2023 Shadi Muhurat: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्तों को देखा जाता है और जब बात शादी-ब्याह की हो तो इस चीज पर और भी अधिक ध्यान दिया जाता है। कहते हैं शुभ मुहूर्त में किसी भी काम को करने से उस कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं। यहां आप जानेंगे मार्च में पड़ने वाले शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्तों के बारे में। इस महीने सिर्फ 6 दिन शहनाई बज सकेगी। 15 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे जिससे शादी पर रोक लग जाएगी।
मार्च 2023 शादी-विवाह मुहूर्त (March 2023 Vivah Muhurat)
1 मार्च 2023, बुधवार
मुहूर्त 06:47 AM से 09:52 AM
नक्षत्र- मृगशिरा
तिथि- दशमी
5 मार्च 2023, रविवार
विवाह मुहूर्त- 04:09 AM से 06:41 AM, 06 मार्च
नक्षत्र- मघा
तिथि- चतुर्दशी
6 मार्च 2023, सोमवार
मुहूर्त: 06:41 AM से 04:17 PM
नक्षत्र: मघा
तिथि: चतुर्दशी
9 मार्च 2023, गुरुवार
विवाह मुहूर्त 10 मार्च को रात 09:08 से 05:57 AM तक
नक्षत्र- हस्त
तिथि- तृतीया
11 मार्च 2023, शनिवार
विवाह मुहूर्त सुबह 07:11 बजे से शाम 07:52 बजे तक
नक्षत्र- स्वाती
तिथि- चतुर्थी
13 मार्च 2023, सोमवार
विवाह मुहूर्त- सुबह 08:21 बजे से शाम 05:11 बजे तक
नक्षत्र- अनुराधा
तिथि- षष्ठी
15 मार्च से शादी-ब्याह पर लग जाएगी रोक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब धनु और मीन राशि में विराजमान होते हैं तो उस समय को खरमास के नाम से जाना जाता है। साल में दो बार खरमास लगते हैं। एक बार मार्च से अप्रैल के बीच दूसरी बार दिसंबर से जनवरी के बीच। पंचांग के अनुसार सूर्य देव 15 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इस समय खरमास होने से शादियों पर पाबंदी लग जाएगी। क्योंकि खरमास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
