अध्यात्म

Mangla Gauri Vrat Katha 2024: मंगला गौरी व्रत के दिन करें इस कथा का पाठ, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

Mangla Gauri Vrat Katha 2024: मंगला गौरी का व्रत सावन महीने के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ये व्रत माता पार्वती की पूजा को समर्पित है। आइए यहां पढ़ें मंगला गौरी व्रत की कथा का पाठ।

Image

Mangla Gauri Vrat

Mangla Gauri Vrat Katha 2024: इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से गई है। मंगला गौरी का व्रत सावन महीने के हर मंगलवार को रखा जाता है। इस साल पहला मंगला गौरी व्रत आज यानि 23 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि मंगला गौरी व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या समाप्त होती है। इसके साथ ही अखंड सौभाग्य के लिए मंगला गौरी का व्रत करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखा जाता है और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ मंगला गौरी व्रत का पाठ किया जाता है। यहां पढ़ें मंगला गौरी व्रत कथा।

Mangla Gauri Vrat Katha 2024 (मंगला गौरी व्रत कथा)

प्राचीन कथा के अनुसार एक समय में एक शहर में धर्मपाल नाम का एक कारोबारी रहता था। उसके स्त्री बहुत ही खूबसूरत थी और उस व्यापारी के पास बहुत सारा धन, दौलत था, लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी वो दोनों बहुत उदास रहते थे, क्योंकि उनकी कोई भी संतान नहीं थी। कुछ साल बाद भगवान की कृपा से उनको एक पुत्र का प्राप्ति हुई, लेकिन उसकी आयु अल्प थी। उसको श्राप मिला था कि वो 16 साल की आयु में सांप काटने के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा। संयोग से उस बाल का बाल विवाह हो गया था। उसकी शादी 16 साल की उम्र हो गई थी। जिस लड़की से उसका विवाह हुआ था। उसकी माता मंगला गौरी व्रत किया करती थी। उसने अपनी पुत्री के लिए ऐसा वर मांग था,कि वो कभी भी विधवा नहीं हो सकती है। माता मंगला गौरी व्रत रखने से उस बालक की आयु 16 वर्ष से 100 वर्ष की हो गई। तब से ये व्रत अखंड सौभाग्य के लिए किया जानें लगा। जो भी नवविवाहित लड़की से इस व्रत को करती है। उसके पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में भी सुख, शांति और प्रेम बढ़ता है।
Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article